सर्दियों में गीजर बन सकता है ‘साइलेंट किलर’, इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां

गैस गीजर टिप्स

Gas Geyser Safety Tips: सावधान! बंद बाथरूम में गीजर का इस्तेमाल बन सकता है ‘साइलेंट किलर’. कार्बन मोनोऑक्साइडम गैस से कैसे बचें? जानें गीजर चलाते समय किन 5 बातों का रखें खास ख्याल.

Gas Geyser Safety Tips: कड़ाके की ठंड में किसे गर्म पानी से नहाना पसंद नहीं? इसके लिए कई लोग इलेक्ट्रिक या गैस गीजर (Gas Geyser) का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हादसे में बदल सकती है? हर साल सर्दियों में ‘बाथरूम में दम घुटने’ से मौत की खबरें आती हैं. डॉक्टर्स इसे ‘Gas Geyser Syndrome’ कहते हैं. अगर आपके घर में भी गैस गीजर है, तो आपको तुरंत सावधान होने की जरूरत है.

क्यों खतरनाक है गैस गीजर?

गैस गीजर एलपीजी (LPG) या प्रोपेन गैस से चलते हैं. जब यह जलता है, तो ऑक्सीजन की खपत करता है और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस छोड़ता है. यह गैस रंगहीन और गंधहीन होती है,जिसके कारण गैस लीकेज का पता नहीं चलता. बंद बाथरूम में यह गैस फेफड़ों के जरिए शरीर में जाती है और खून में ऑक्सीजन की सप्लाई रोक देती है, जिससे व्यक्ति बेहोश हो जाता है और कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो सकती.

बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

  • बाथरूम में वेंटिलेशन न होना ठंड से बचने के लिए लोग बाथरूम की खिड़की और रोशनदान पूरी तरह बंद कर लेते हैं. यह सबसे बड़ी गलती है.
  • सिलेंडर को बाथरूम के अंदर रखना कई लोग जगह बचाने के लिए गैस सिलेंडर भी बाथरूम के अंदर ही रख लेते हैं. लीकेज होने पर यह बम की तरह फट सकता है.
  • एक साथ लंबे समय तक नहाना अगर घर के सदस्य एक के बाद एक तुरंत नहाने जाते हैं, तो बाथरूम में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बहुत बढ़ जाता है.
  • गीजर चालू करके नहाना नहाते समय गीजर चालू रखना खतरनाक हो सकता है.
  • सर्विसिंग न कराना सालों पुराने गीजर की सर्विसिंग न कराने से बर्नर में कार्बन जम जाता है, जो ज्यादा जहरीली गैस छोड़ता है.

गीजर को सुरक्षित यूज कैसे करें?

गीजर का इस्तेमाल करते वक्त थोड़ी सी समझदारी आपको बड़े खतरे से बचा सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, करंट लगने की घटनाएं अक्सर लापरवाही का नतीजा होती हैं. इससे बचने के लिए नीचे दी गयी कुछ जरूरी सावधानियां बरते-

  • स्विच बोर्ड को कभी भी गीले हाथों से न छुएं.
  • अगर तार या प्लग पुराना है, तो उसे तुरंत बदलवा दें.
  • सुनिश्चित करें कि घर में अर्थिंग (Earthing) सही से काम कर रही हो.
  • हर साल गीजर की सर्विसिंग कराना न भूलें. छोटी-छोटी सावधानियां ही बड़ी दुर्घटनाओं को टालती हैं.

यह भी पढ़ें: वॉटर हीटर गीजर में क्यों हो जाता है ब्लास्ट? जानें ऐसे हादसों से बचने के उपाय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >