भारत में शुरू हुई iQOO 15R की बिक्री, मिलता है पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

iQOO 15R की भारत में बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है. यह फोन 1.5K रेजोल्यूशन वाले 144Hz AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की प्राइस और फीचर डिटेल्स.

iQOO 15R अब भारत में खरीद के लिए तैयार है. फरवरी में लॉन्च होने के बाद यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे IST से सेल में उपलब्ध हो चुका है. फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला स्मूद 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो विजुअल एक्सपीरियंस को काफी प्रीमियम बनाता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर आपको मिलता है. आइए अब जान लेते हैं इसकी कीमत, मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स के बारे में.

iQOO 15R की कीमत और ऑफर

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है. वहीं, ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए कंपनी ने 12GB + 256GB वेरिएंट को 47,999 रुपये और टॉप मॉडल 12GB + 512GB को 52,999 रुपये में लॉन्च किया है.

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो डील और भी आकर्षक हो जाती है. HDFC और Axis बैंक के क्रेडिट, डेबिट या EMI से पेमेंट करने पर आपको सीधे 4,000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिल सकती है. इतना ही नहीं, कंपनी iQOO 15R खरीदने पर करीब 1,899 रुपये कीमत वाले iQOO/Vivo TWS ईयरबड्स भी मुफ्त दे रही है.

iQOO 15R के फीचर्स

इस फोन में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है. इसे Adreno 826 GPU, 12GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का साथ मिलता है.

सॉफ्टवेयर फ्रंट पर यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी ने चार साल के Android अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 32MP का कैमरा दिया गया है. सबसे खास बात है इसकी बड़ी 7,600mAh बैटरी, जो 100W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 16e: दिखने में तो एक जैसे लेकिन फीचर्स में कौन आगे? देखें कंपैरिजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >