क्या सच में महंगे होंगे टेलीकॉम प्लान्स, जेब पर बढ़ेगा बोझ?

Telecom Tariff Hike: चर्चा है कि दिसंबर में एयरटेल और वीआई बढ़ाएंगे प्रीपेड दरें, जियो फिलहाल सस्ता रहेगा. यूजर्स को 10-20% ज्यादा खर्च करना होगा

Telecom Tariff Hike: भारत में मोबाइल यूजर्स को इस महीने बड़ा झटका लगने वाला है. सस्ते प्रीपेड प्लान का दौर अब खत्म होने की ओर है क्योंकि प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज दरों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं.

एयरटेल और Vi बढ़ाएंगे दरें, जियो रहेगा सस्ता?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) दिसंबर से अपने प्रीपेड प्लान महंगे करने की तैयारी में हैं. वहीं रिलायंस जियो फिलहाल किसी तरह की बढ़ोतरी से दूर रहकर अपनी प्रतिस्पर्धी रणनीति बनाए हुए है.

क्यों बढ़ रहे हैं टैरिफ?

कंपनियों का कहना है कि नेटवर्क मेंटेनेंस, स्पेक्ट्रम चार्ज और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड की लागत लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही महंगाई और रेगुलेटरी दबाव ने मुनाफे की मार्जिन को कम कर दिया है. ऐसे में टैरिफ बढ़ाना कंपनियों के लिए मजबूरी बन गया है.

कितना बढ़ेगा खर्च?

जानकारी के अनुसार ₹199 से ₹599 वाले प्लान्स में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और OTT सब्सक्रिप्शन वाले पैक में हल्का-फुल्का एडजस्टमेंट होगा.

ग्राहकों पर असर और विकल्प

यूजर्स को अल्पकालिक तौर पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा, लेकिन लंबे समय में यह पैसा बेहतर नेटवर्क कवरेज, तेज डेटा स्पीड और 5G सेवाओं के लिए निवेश होगा. कई ग्राहक जियो या पोस्टपेड प्लान की ओर रुख कर सकते हैं, जहां बदलाव धीमे होते हैं और फायदे ज्यादा मिलते हैं.

Airtel Rs 398 vs Rs 399 Plan: सिर्फ 1 रुपये के अंतर में मिल रहा 2.5GB डेली डेटा और JioHotstar का फायदा

Vi Recharge Plans Under Rs 200: सस्ते में मिल रहे ये 3 कमाल के प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >