Elon Musk ने क्यों स्थगित किया भारत दौरा? X पर खुद बताया

Elon Musk की भारत यात्रा पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में है. इसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां चल रही थीं. एलन मस्क का भारत दौरा क्यों स्थगित हो गया, इस बारे में मस्क ने अपने एक हिंट दिया है.

Elon Musk India Visit Postponed : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक एलन मस्क ने अपना भारत दौरा स्थगित कर दिया है. टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपनी पहली भारत यात्रा पर अगले हफ्ते आने वाले थे, लेकिन अब उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है.

एलन मस्क का भारत दौरा इसलिए महत्वपूर्ण

एलन मस्क की भारत यात्रा पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में है. इसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां चल रही थीं. भारत दौरे पर वह स्पेस सैटेलाइट इंटरनेट और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़े मुद्दों पर भी भारत सरकार और संबंधित कंपनियों के अधिकारियों से बातचीत करनेवाले थे.

X यूजर्स के लिए एलन मस्क लाये खास फीचर, आईफोन पर मिलेगी लॉग-इन की नयी सुविधा

एलन मस्क का भारत दौरा क्यों स्थगित हो गया?

एलन मस्क का भारत दौरा क्यों स्थगित हो गया, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन टेस्ला, स्टारलिंक और एक्स जैसी कंपनियों के मालिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर एक हिंट जरूर दिया है. मस्क ने कहा है कि 23 अप्रैल को वह अमेरिका में टेस्ला की पहली तिमाही के प्रदर्शन के बारे में बात करने जा रहे हैं. ऐसे में शायद इसी वजह से उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी.

Reason for Elon Musk India Visit Postpone

पीएम मोदी से मिलने वाले थे मस्क

एलन मस्क की भारत यात्रा 21 और 22 अप्रैल को प्रस्तावित थी और इस दौरान वह 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करनेवाले थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्क पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अपनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के भारतीय बाजार में प्रवेश को लेकर कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते थे. बता दें, भारत में इलेक्ट्रिक कार निर्माण के लिए प्रतिबद्ध कंपनियों को कुछ रियायत दे रही है. मस्क भारत यात्रा पर नयी दिल्ली में अंतरिक्ष स्टार्टअप के प्रमुखों से भी मुलाकात करने वाले थे.

Elon Musk ने भारत में लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स फीचर, जानिए इससे क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >