WhatsApp New Feature: अब व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान यूज करें फिल्टर और बैकग्राउंड

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप की ओर से 10 फिल्टर और 10 बैकग्राउंड उपलब्ध कराये गये हैं. यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक, बैकग्राउंड चेंज करने से लेकर फिल्टर लगा सकते हैं.

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप में लगातार एक से बढ़कर एक नये-नये फीचर्स आ रहे हैं. हाल ही में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉल के लिए फिल्टर्स और बैकग्राउंड की घोषणा की. अब इस फीचर को लॉन्च कर दिया गया है. अब इंस्टाग्राम की तरह ही व्हाट्सऐप पर भी वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स फिल्टर्स और बैकग्राउंड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे अपने वीडियो कॉलिंग को ज्यादा क्रिएटिव बना सकेंगे. व्हाट्सऐप में फिल्टर्स और बैकग्राउंड यूज करने के लिए आपको वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर ही फिल्टर्स और बैकग्राउंड के लिए ऑप्शन दिखेगा. अब आप जूम और गूगल मीट की तरह वीडियो कॉल पर अपना बैकग्राउंड बदल सकते हैं.

WhatsApp New Feature: मिलेंगे दस से ज्यादा फिल्टर

व्हाट्सऐप की ओर से 10 फिल्टर और 10 बैकग्राउंड उपलब्ध कराये गये हैं. यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक, बैकग्राउंड चेंज करने से लेकर फिल्टर लगा सकते हैं. व्हाट्सऐप की ओर से जिन फिल्टर को उपलब्ध कराया जा रहा है, उसमें वार्म, कूल, ब्लैक एंड व्हाइट, लाइट लीक, ड्रीमी, प्रिज्म लाइट, फिशआई, विंटेज टीवी, फ्रॉस्टेड ग्लास और डुओ टोन शामिल हैं, जबकि बैकग्राउंड की बात करें, तो आपको ब्लर, लिविंग रूम, ऑफिस, कैफे, पेबल्स, फूडी, स्मूश, बीच, सनसेट, सेलिब्रेशन और फॉरेस्ट व्हाट्सऐप फिल्टर मिलेंगे. व्हाट्सऐप में आप टचअप और लो लाइट ऑप्शन लिंक कर सकते हैं, जो आपके वीडियो कॉल को ज्यादा लाइव और रोमांचक बना देगा.

WhatsApp New Feature: ऐसे करें इस्तेमाल

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप ओपन करें
फिर कॉल सेक्शन या फिर चैट में जाकर किसी कॉन्टैक्ट को कॉल लगाएं
अब कॉल स्क्रीन पर आ रहे पॉप-अप फ्रेम (जहां आपकी फोटो दिखती है) पर फिल्टर्स ऑप्शन सेलेक्ट करना है
इस पर क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे फिल्टर्स आ जायेंगे. आप उन पर क्लिक करके अपनी पसंद के अनुसार कोई भी फिल्टर लगा सकते हैं
फिल्टर्स के साथ ही आपको बैकग्राउंड का ऑप्शन भी मिलेगा. क्लिक कर आप अपना बैकग्राउंड भी बदल सकते हैं
बैकग्राउंड के लिए कैफे और लाइब्रेरी आदि कई ऑप्शंस भी मिल रहे हैं.

Reels On WhatsApp: अब व्हाट्सऐप पर भी आप देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, जानिए कैसे

WhatsApp Draft Message Feature: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया व्हाट्सऐप का यह फीचर बड़े काम का है, जानिए कैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >