WhatsApp Draft Message Feature: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया व्हाट्सऐप का यह फीचर बड़े काम का है, जानिए कैसे

WhatsApp Draft Message Feature: कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए मैसेज ड्राफ्ट फीचर पेश किया, और अब यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जा रहा है.

WhatsApp Draft Message Feature: मार्क जुकरबर्ग के मेटा प्लैटफॉर्म्स का व्हाट्सऐप लगातार नये-नये फीचर्स पर काम कर रहा है. इंस्टैंट मैसेंजर प्लैटफॉर्म लगातार अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के फीचर्स ऐड कर रहा है. इसी कड़ी में कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए मैसेज ड्राफ्ट फीचर पेश किया, और अब यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जा रहा है. इस फीचर के जरिये यूजर्स मैसेज लिखना शुरू कर सकते हैं और चैट लिस्ट से सीधे ड्राफ्ट के बारे में सूचना प्राप्त कर सकते हैं. यह फीचर सबसे पहले व्हाट्सऐप के डेस्कटॉप ऐप में लॉन्च किया गया था.

WhatsApp Draft Message Feature: किस काम का है यह व्हाट्सऐप का नया फीचर?

मैसेज ड्राफ्ट फीचर के तहत जिन चैट्स में ड्राफ्ट मैसेज होते हैं, उन्हें ‘ड्राफ्ट’ नामक हरे रंग के लेबल से चिह्नित किया जाता है. जब यूजर्स किसी चैट में मैसेज ड्राफ्ट करेंगे, तो वह चैट चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देगा. पहले, लेबल न होने के कारण कई यूजर्स ड्राफ्ट किये गए मैसेज को भेजना भूल जाते थे. लेकिन अब, इस लेबल की मदद से यूजर्स उन चैट्स को आसानी से पहचान सकते हैं, जिनमें मैसेज अभी तक नहीं भेजे गए हैं.

WhatsApp new feature: यह फीचर भी कंपनी द्वारा रोल आउट किया जा रहा है

मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ‘डिफॉल्ट चैट थीम’ नाम का एक नया फीचर भी टेस्ट कर रहा है. इस फीचर के माध्यम से, यूजर्स व्हाट्सऐप पर अपनी चैट की थीम बदल सकेंगे. नये अपडेट में, व्हाट्सऐप 11 डिफॉल्ट चैट थीम डिजाइन कर रहा है, जिससे यूजर्स को अधिक कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे.

WhatsApp पर आपकी एक गलती कर देगी जेब खाली, सावधानी जरूरी

WhatsApp पर अब AI बनाएगा आपकी शानदार फोटो, तरीका है बड़ा आसान

WhatsApp पर थीम बदल सकेंगे यूजर्स, जानिए किन्हें मिलेगा यह खास फीचर

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >