WhatsApp ला रहा है मैसेज की समरी तैयार करने वाला फीचर, जानें कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल

WhatsApp एक और Meta AI आधारित फीचर पर काम कर रहा है. इस बार इसका उद्देश्य है कि यह आपकी चैट्स, ग्रुप्स और चैनलों के लिए मैसेजेस का सारांश उपलब्ध कराएगा.

WhatsApp New Feature: मेटा जल्द ही व्हाट्सएप के लिए दो नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स लॉन्च करने की तैयारी में है, जो यूजर्स की सुविधा और अनुभव को और बेहतर बनाएगा. हाल ही में सामने आए बीटा वर्जन में इन टूल्स की मौजूदगी देखी गई है. WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp के लिए एक नया टूल विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को मिस हुई बातचीत को जल्दी से समझने में मदद करना है. इन नए फीचर्स की मदद से यूजर्स अपने मैसेजेस के साथ ज्यादा स्मार्ट और प्रभावी तरीके से बातचीत कर सकेंगे और चैट्स को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी कर पाएंगे.

मैसेज समरी फीचर

यह नया फीचर फिलहाल WhatsApp के Android ऐप के लिए डेवलपमेंट स्टेज में है और इसमें “Summarise with Meta AI” नामक एक बटन शामिल होगा, जो तब दिखाई देगा जब किसी यूजर को एक साथ बड़ी संख्या में मैसेज प्राप्त होंगे. एक नए फीचर के तहत, अब यूजर्स बटन पर क्लिक करते ही हालिया चैट मैसेजेस का सारांश प्राप्त कर सकेंगे. यह टूल विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा जो सक्रिय ग्रुप चैट्स या बड़े ब्रॉडकास्ट चैनलों का हिस्सा हैं, जहां मैसेजों की भरमार के कारण पूरी बातचीत को स्क्रॉल कर पाना मुश्किल हो जाता है. 

यह भी पढ़े: नहीं लगाने पड़ेंगे आधार केंद्रों के चक्कर! Aadhaar Mitra देगा सारी जानकारी, जानिए कैसे करता हैं काम

WhatsApp AI-Generated चैट वॉलपेपर

Meta AI की मदद से एक नया फीचर व्हाट्सएप पर ऐड किया जा रहा है, जो यूजर्स को उनके मनचाहे वॉलपेपर बनाने की सुविधा देगा. यह AI-आधारित वॉलपेपर जनरेटर “Wallpaper Settings” मेन्यू में उपलब्ध होगा, जहां नया विकल्प “Create with AI” जोड़ा जाएगा. इस फीचर की मदद से यूजर कोई भी सीन या एस्थेटिक टेक्स्ट के रूप में लिख सकते हैं, और AI उस विवरण के आधार पर कई वॉलपेपर विकल्प तैयार करेगा.

यह भी पढ़े: अब फ्री में बनाएं AI इमेज: सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हुआ ChatGPT का Sora टूल

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >