क्या है वाइब कोडिंग, जो बना कॉलिन्स डिक्शनरी का वर्ड ऑफ द ईयर 2025?

What Is Vibe Coding: वाइब कोडिंग का मतलब क्या होता है, जिसे कॉलिन्स डिक्शनरी ने 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है?

टेक दुनिया का माहौल बदल चुका है. कॉलिन्स डिक्शनरी (Collins Dictionary) ने वाइब कोडिंग (Vibe Coding) को 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर (Word of the Year) घोषित किया है. यह वही शब्द है जिसने कुछ महीने पहले तक इंजीनियरों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं. अब यही नया ट्रेंड बन चुका है- कोडिंग नहीं, बल्कि AI से बात करके सॉफ्टवेयर बनवाना.

अब कोड नहीं, बस vibe से बनेगा Software

Vibe Coding का मतलब है- App या Website बनाने के लिए कोड टाइप नहीं, बल्कि AI से चैट में कहना: मुझे एक Meal Planner बना दो या Fitness Tracker तैयार करो, और AI खुद कोड जेनरेट कर देता है. OpenAI के को-फाउंडर Andrej Karpathy ने इस शब्द को गढ़ा था, जब उन्होंने कहा- Code को भूल जाओ, बस vibe से काम लो.

बड़ी कंपनियों में बढ़ा AI का इस्तेमाल

अब हालात ऐसे हैं कि Microsoft अपने 30% कोड AI से लिखवा रहा है. Google में भी 25% नया कोड अब इंसान नहीं बल्कि AI बना रहा है. Meta के Mark Zuckerberg ने तो दावा किया है कि अगले साल तक आधा डेवलपमेंट AI-driven होगा.

इंजीनियर्स के लिए नयी चुनौती

इस ट्रेंड ने डेवलपर्स के बीच हलचल मचा दी है. OpenAI के Sam Altman का कहना है कि निकट भविष्य में Software Engineers की डिमांड घट सकती है, क्योंकि एक इंजीनियर अब AI की मदद से पहले से कई गुना काम कर सकता है. वहीं Nvidia के CEO Jensen Huang ने कहा- अब नया Programming Language इंसान की भाषा है.

स्टार्टअप्स में AI का दबदबा

Y Combinator के प्रमुख Garry Tan ने बताया कि अब 10 Vibe Coders, 100 पारंपरिक इंजीनियरों के बराबर आउटपुट दे रहे हैं. उनके अनुसार, अब 25% स्टार्टअप्स अपने 95% कोड AI से बनवा रहे हैं.

Vibe Coding ने हर ट्रेंड को पीछे छोड़ा

Collins Dictionary ने बताया कि Vibe Coding ने बाकी दावेदारों Clanker, Broligarchy और Aura Farming को पछाड़ दिया. Collins के Alex Beecroft ने कहा, यह इस बात का प्रतीक है कि भाषा और तकनीक अब एक साथ विकसित हो रहे हैं.

Google Pixel Drop 2025: अब मैसेज में आएगा Remix Magic, AI देगा स्कैम अलर्ट्स और नोटिफिकेशन समरी

OpenAI का GPT-5.1 अपडेट लॉन्च: अब AI होगा ज्यादा स्मार्ट और बातों में ज्यादा दिलचस्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >