99% लोग नहीं जानते Error 404 के पीछे का लॉजिक, आखिर क्या है इस नंबर का रहस्य

क्या आपने कभी सोचा है कि कभी-कभी कुछ सर्च करने पर Error 404 क्यों दिखाई देता है. आखिर इसके पीछे का कारण क्या है. अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है.

आप गूगल क्रोम पर कुछ न कुछ तो सर्च करते ही होंगे. ऐसे में कभी न कभी आपको Error 404 तो जरूर दिखा होगा. ऐसे में क्या आपके दिमाग में कभी आया है कि आखिर ये Error 404 है क्या? इसका मतलब क्या होता है. अगर नहीं तो फिर आज ये आर्टिकल आपके लिए खास है. आज हम आपको बताएंगे Error 404 का मतलब.

यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते SMS के पीछे लिखे ‘S’, ‘P’, ‘G’ या ‘T’ का मतलब! जान लिया तो नहीं फंसेंगे स्कैम में

Error 404 क्यों आता है?

Error 404 एक HTTP स्टेटस कोड यानी हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल है. जिसे वेब सर्वर की और से भेजा जाता है. दरअसल, आप जब गूगल पर किसी चीज के बारे में सर्च करते हैं तो Google सर्वर पर उसकी रिक्वेस्ट जाती है. जिसके बाद गूगल उससे जुड़ी जानकारी देने के लिए आपको कई तरह के लिंक के ऑप्शन देती है. लेकिन जब गूगल को जवाब नहीं मिल पाता यानी कई जब उसे आपके सवाल से जुड़े रिसोर्स या वेबपेज नहीं मिल पाते हैं, तब वह आपके स्क्रीन पर Error 404 नजर आता है.

Error 404 के पीछे का कारण?

जब गूगल पर आप ऐसे वेबपेज को खोलने की कोशिश करते हैं, जिसे हटा दिया गया है तब आपको Error 404 दिखाई देता है. ऐसा भी हो सकता है कि आपने जो URL या लिंक सर्च किया है उसमें किसी तरह की गलती हो, तब भी आपको स्क्रीन पर Error 404 नजर आ सकता है. कभी-कभी किसी वेबपेज के सर्वर के काम नहीं करने पर भी Error 404 आता है. इसके आलावा ऐसा भी हो सकता है कि आपने जो सर्च किया है जिसकी इजाजत आपका सर्वर नहीं देता है तो भी आपको Error 404 नजर आएगा.

404 नंबर ही क्यों?

आप सोच रहे होंगे कि आखिर 404 ही क्यों दिखाई देता है. इसके लिए किसी और नंबर का भी इस्तेमाल किया जा सकता था. आपको बता दें कि अब तक इस का जवाब कोई नहीं जानता. हालांकि, इस नंबर को लेकर कई सारी थ्योरी जरूर मिल जाएगी. लेकिन सटीक जवाब कोई नहीं जानता. एक थ्योरी के अनुसार, वेब सर्वर का घर CERN (European Nuclear Research Organisation) थ्योरी को माना जाता है. इस घर में एक 404 नंबर का एक कमरा हुआ करता था. ऐसा माना जाता है कि इस कमरे के नंबर पर ही Error 404 रखा गया था. हालांकि, कई सारे एक्सपर्ट्स ने इस थ्योरी को मानने से इंकार कर दिया है.

Error 404 आने पर क्या करें

  • अगर कुछ सर्च करने पर आपको Error 404 नजर आ रहा है, तो फिर आप पेज को एक बार रिफ्रेश कर लें.
  • URL को एक बार चेक कर लें, कि कहीं कुछ गलत न टाइप हो गया हो.

यह भी पढ़ें: रुला रहा स्लो इंटरनेट, तो बस फोन में कर लें ये काम, बिजली की रफ्तार से डाउनलोड होगी मूवी

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >