AI Agent क्या है, कैसे है यह चैटबॉट्स से अलग लेवल की चीज?

AI Agent: AI की मदद से आजकल लोगों का काम पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. जो काम पहले घंटों में होता था अब वो चंद सेकेंडों में निपट रहा है. AI को आम लोगों तक पहुंचे अभी कुछ ही साल हुए हैं, और इसी दौरान इसका एक नया रूप AI Agents सामने आया है. अब सवाल उठता है कि ये AI एजेंट्स आखिर हैं क्या और ये काम कैसे करते हैं. आइए आपको बताते हैं.

AI Agent: OpenAI ने हाल ही में अपना नया AI टूल ChatGPT Agent लॉन्च किया है जो यूजर्स के लिए एक वर्चुअल असिस्टेंट की तरह काम करता है. इस टूल की मदद से यूजर अपने कई जरूरी काम AI के जरिए करवा सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप इसे अपने कैलेंडर की जानकारी देखने और आने वाले इवेंट्स के बारे में अपडेट देने के लिए कह सकते हैं. इतना ही नहीं, अगर आप कोई रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो आपको जरूरी सामान खुद ऑर्डर करने की भी जरूरत नहीं है क्यूंकि ChatGPT Agent यह काम भी आपके लिए कर सकता है. कुल मिलाकर, अब आप अपने रोजमर्रा के कई काम इस AI एजेंट से आसानी से करवा सकते हैं. 

OLA भी ला चुका है AI एजेंट

क्या आपको पता है कि ChatGPT Agent के आने से पहले ही भारतीय कंपनी OLA की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शाखा Krutrim ने अपना एजेंटिक असिस्टेंट ‘Kruti’ को पिछले महीने यानी जून में ही लॉन्च कर दिया था. Kruti के जरिए आप टैक्सी बुक कर सकते हैं, खाना ऑर्डर कर सकते हैं, बिल चुका सकते हैं, इमेज जनरेट कर सकते हैं और गहराई से रिसर्च भी कर सकते हैं.

खास बात यह है कि रिसर्च मोड, इमेज जेनरेशन और एक्शन एजेंट जैसी एडवांस सुविधाएं बिना किसी शुल्क के यूजर्स को मिलती हैं. यह एआई असिस्टेंट पहले की बातचीत को याद रखती है और उसी के अनुसार अपनी भाषा, टोन और जवाब की लंबाई को ढाल लेती है. खास बात यह है कि Krutrim में 13 भारतीय भाषाओं के लिए इनबिल्ट सपोर्ट मौजूद है. अब आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि आखिर ये AI एजेंट भला क्या चीज है. आइए आपको बताते हैं.

AI एजेंट क्या होता है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है जो अपने वातावरण के साथ बात-चित करता है, डेटा इकट्ठा करता है और उस डेटा का इस्तेमाल कर अपने आप काम करना शुरू कर देता है ताकि पहले से जो काम उसे दिया गया है उसे पूरा किया जा सके. इंसान इन लक्ष्यों को तय करते हैं, लेकिन AI एजेंट अपने स्तर पर यह फैसला लेता है कि उन्हें हासिल करने के लिए कौन-से कदम उठाए जाएं.

उदाहरण के तौर पर, एक कॉन्टैक्ट सेंटर में लगा AI एजेंट ग्राहक की समस्याएं सुलझाने के लक्ष्य पर काम करता है. यह एजेंट खुद से ग्राहक से सवाल पूछता है आंतरिक दस्तावेजों में समाधान खोजता है और उसके अनुसार जवाब देता है. ग्राहक की प्रतिक्रियाओं के आधार पर AI तय करता है कि वह समस्या को खुद हल कर सकता है या इसे किसी इंसानी प्रतिनिधि को सौंपना चाहिए. 

AI एजेंट काम कैसे करता है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट को जब किसी यूजर से कोई खास निर्देश मिलता है तो वह सबसे पहले उस काम को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना बनाता है. इसके तहत एजेंट उस बड़े काम को छोटे-छोटे कार्यों में बांटता है, ताकि अंतिम परिणाम यूजर के लिए उपयोगी साबित हो सके.

काम मिलने के बाद एआई एजेंट को सही जानकारी की आवश्यकता होती है. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी बातचीत की भावना (sentiment) को समझना है, तो एजेंट को उस बातचीत के लॉग्स की जरूरत पड़ेगी. कई मामलों में, एजेंट इंटरनेट से जरूरी जानकारी सर्च कर निकालता है, या फिर अन्य एजेंट्स और मशीन लर्निंग मॉडल्स से कॉन्टैक्ट कर जानकारी का आदान-प्रदान करता है.

ChatGPT ने चंद सवाल पूछ बताया बंदे ने क्या पकड़ा है हाथ में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Google ने AI मोड में जोड़े Gemini 2.5 Pro समेत ये फीचर्स, चुटकी बजाते ही होगा घंटो का काम मिनटों में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >