Vivo V70 Elite, Vivo V70 और Y-Series की कीमतों में इजाफा, खरीदने से पहले देखें नए रेट

Vivo Phone Price Hike: अगर आप Vivo का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है. कंपनी के कई पॉपुलर मॉडल अब पहले से महंगे हो गए हैं. खास बात यह है कि असर सिर्फ प्रीमियम फोन्स पर नहीं, बल्कि मिड-रेंज सेगमेंट पर भी देखने को मिला है.

पिछले कुछ महीनों में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है. हालांकि कंपनियों ने ऑफिशियली इसकी वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे मेमोरी कंपोनेंट्स की ग्लोबल शॉर्टेज जिम्मेदार है. बड़े-बड़े डेटा सेंटर्स में यूज होने वाली मेमोरी चिप्स की मांग बढ़ने से उनकी कमी हो गई है. यही कारण है कि स्मार्टफोन कंपनियों की लागत बढ़ रही है और फोन महंगे हो रहे हैं.

अब खबर है कि Vivo भी इस सूची में शामिल हो गया है. कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है, जिनमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite जैसे मॉडल शामिल हैं. इतना ही नहीं, यह बढ़ोतरी केवल प्रीमियम फोन्स तक सीमित नहीं है, बल्कि Vivo की पॉपुलर Y-सीरीज के कुछ मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

Vivo V70 Elite और Vivo V70 की कीमतों में हुए बदलाव

X पर टिप्स्टर Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) के मुताबिक, भारत में Vivo V70, Vivo V70 Elite, Vivo Y21 और Vivo Y400 की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. अलग-अलग मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में ₹1,000 से लेकर ₹4,000 तक का इजाफा हुआ है.

सबसे बड़ी बढ़ोतरी Vivo V70 Elite में देखने को मिली है. इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट, जो पहले ₹54,999 में मिलता था, अब ₹58,999 का हो गया है. वहीं 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹59,999 से बढ़कर ₹63,999 बताई जा रही है. सिर्फ Elite ही नहीं, Vivo V70 की कीमतें भी बढ़ने की खबर है. 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹53,999 में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹49,999 थी. वहीं 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत ₹53,999 से बढ़कर ₹56,999 होने की बात कही जा रही है.

Y-सीरीज के भी बढ़े दाम

पोस्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने मिड-रेंज Y-सीरीज के कुछ मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. सबसे पहले बात करें Vivo Y21 की, तो इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 21,999 रुपये बताई जा रही है. यानी पहले के 20,999 रुपये के मुकाबले इसमें 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं, Vivo Y400 पर कीमतों का असर और भी ज्यादा देखने को मिला है. इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब 31,999 रुपये में उपलब्ध होने की खबर है, जबकि पहले इसकी कीमत 28,999 रुपये थी. दूसरी तरफ, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत भी 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो गई है.

मई में भी कंपनी ने बढ़ाए थे दाम

Vivo की ऑफिसियल वेबसाइट पर नई कीमतें पहले ही अपडेट कर दी गई हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस प्राइस रिविजन को लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है. दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब Vivo के स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव देखने को मिला हो. इससे पहले मई में भी कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई थीं. उस सूची में Vivo T5x, Vivo V70 Elite, Vivo Y400, Vivo Y51 Pro और Vivo Y31 5G जैसे मॉडल शामिल थे.

यह भी पढ़ें: OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कंपनी ने रिवील किया फोन का डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >