Viral Video: लड़कियों को बाइक चलाने का ज्ञान दे रही थी दीदी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हंसी नहीं रुकेगी

Viral Video: इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में एक महिला बाइक चलाना सिखाते हुए गिर जाती है, लेकिन उसका आत्मविश्वास और संदेश लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को जहां कुछ ने फनी बताया, वहीं कई यूजर्स ने इसे सीखने की कोशिश और हौसले की मिसाल कहा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में बना हुआ है.

Viral Video Girl Bike Ride: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला लड़कियों को बाइक चलाने के टिप्स देती नजर आ रही है. लेकिन जैसे ही लड़की बाइक स्टार्ट करती है, वह अचानक बैलेंस खो देती है और बाइक समेत गिर पड़तीहै. किसी ने इस सीन को कैमरे में रिकॉर्ड कर इसका वीडियो सोशल मीडिया में डाल दिया है. यह नजारा देख-देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं.

इस वायरल वीडियो में एक महिला सुपरबाइक के सामने खड़ी होकर कहती है कि बाइक चलाना एक जरूरी लाइफ स्किल है और यह मशीन कभी जेंडर नहीं पूछती. लेकिन जैसे ही वह बाइक पर बैठती है, वह तुरंत गिर जाती है. वीडियो यहीं कट हो जाता है और बैकग्राउंड म्यूजिक का टोन भी बदल जाता है.

यह वीडियो Instagram पर __titan_force ने शेयर किया है. कुछ लोग इसे प्रेरणादायक मानते हुए कह रहे हैं कि गिरना भी सीखने का हिस्सा है, जबकि कई यूजर्स इसे रील बनाम रियलिटी का उदाहरण बताकर मजाक बना रहे हैं. कमेंट्स में किसी ने लिखा कि “दीदी पहले खुद सीखो फिर ज्ञान दो”, तो किसी ने इसे सड़क दुर्घटनाओं की जड़ बताया. नतीजा: वीडियो ने सोशल मीडिया पर मजेदार बहस और मीम्स को जन्म दे दिया है.

Viral Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने Uyi Amma गाने पर किया गजब डांस, स्टेप्स और मूव्स से इंटरनेट पर काटा बवाल

Viral Video: बिल्ली के रास्ता काटते ही हुआ हादसा, 4 स्कूटी आपस में टकराईं, देखनेवालों के उड़े होश

Viral Video: मच्छरदानी से मोबाइल टांगकर बनाया स्मार्ट स्टैंड, देसी जुगाड़ देख लोटपोट हो जाएंगे

Viral Video: चलती ट्रेन के दरवाजे पर रील बना रही थी दीदी, मम्मी ने ऐसे उतारा भूत

Viral Video: मराठी विवाद के बीच ‘ताऊ’ का रौब! नासिक के बंदे से कहा- “हरियाणवी में बोल… और फिर!”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >