गिरने के बाद भी नहीं टूटेंगे कप! मम्मी की डांट से बचना है तो जान लें आंटी जी का देसी जुगाड़, देखें वीडियो

Viral Video: चाय पीने के शौकीनों के लिए गिरने पर कप टूटने की परेशानी दूर करने वाला एक अनोखा तरीका इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक महिला ने वीडियो के जरिए बताया है कि किस तरह से साधारण कप को मजबूत और टिकाऊ बनाया जा सकता है. यह आसान हैक लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

Viral Video: हमारी मम्मियां अक्सर घर को सझाने में कोई कसर नहीं छोड़ती. खास कर जब बात किचन की आ जाए तो एक-एक सामान का लेखा-जोखा रखती हैं. किचन के सामनों से उन्हें बड़ा लगाव रहता है. उन्हीं सामनों में से एक होता है चाय पीने वाला कप जो काफी खूबसूरत मगर नाजुक होते हैं. चाहे चाय पीते वक्त या कप धोते समय, अगर हाथ से फिसल जाएं तो सीधा जमीन पर गिरते ही टूट जाते हैं. ऐसे में अगर यह कप घर के किसी सदस्य से टूट जाए तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है.

लेकिन इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा एक कप स्ट्रेंथ हैक इन दिनों खूब छाया हुआ है. इस हैक से चाय पीने वाले कप मजबूत हो जाते हैं और आसानी से गिर कर टूटते नहीं. आइए वीडियो में क्या है आपको विस्तार से बताते हैं.

जमीन पर गिरने से नहीं टूटेगा कप 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कप को मजबूत बनाने का अनोखा तरीका खूब चर्चा में है. इसमें एक महिला ने बताया है कि साधारण कप को भी कैसे टिकाऊ बनाया जा सकता है. वीडियो में महिला दिखाती है कि सबसे पहले एक कड़ाही में पानी उबालना होता है. फिर उसमें सभी कप को एक-एक कर डालना है और करीब 5 मिनट तक गर्म पानी में रखना है. इसके बाद कप को बाहर निकालकर सामान्य पानी से धो लेना चाहिए. उसके अनुसार, इस तरीके से कप की मजबूती बढ़ जाती है और वे जल्दी नहीं टूटते.

Viral Video: देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों उबलते पानी में कप डालने का एक अनोखा तरीका खूब वायरल हो रहा है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. यह जुगाड़ इंस्टाग्राम पर @chanda_and_family_vlogs नाम के पेज द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

लोगों ने किए कमेंट्स

कई यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने इस ट्रिक को अपनाने के बाद अपने अनुभव भी शेयर किए. एक व्यक्ति ने कहा, “मेरी मम्मी भी यह हैक करती हैं, यह काफी असरदार है.” किसी और ने हंसी-मजाक में लिखा, “हां तो बराबर है ना, खरीद लाते समय वह कच्चा माल रहता है. पानी में पक जाता है.” वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की, “उबाल कर एक बार फर्श पर पटक कर दिखाया जाय तब मानेंगे.”

कीचड़ भरे तालाब में पहली बार घुसा छोटू हाथी, मां के साथ मस्ती करता देख लोगों को चेहरों पर आई मुस्कान, देखें वीडियो

Viral Video: घर में घुस आया सांप, पालतू कुत्ते ने 1 वार कर उसे 2 टुकड़ों में तोड़ डाला!

ई-रिक्शा पर बैठ बंदा ले रहा था हवाई जहाज का मजा, वीडियो देख लोगों की कांप गयी आत्मा, आप भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >