VIRAL VIDEO: ट्रैफिक सिग्नल पर धूप से बचाने के लिए लगाया ग्रीन शेड, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

VIRAL VIDEO: देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है. लोग चिलचिलाती धूप से राहत पाने के उपाय तलाश रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि भीषण गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल के पास हरे शेड नेट लगाये हैं. इसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

Puducherry Green Shade Initiative : देश भर में गर्मी अपने विकराल रूप में आ चुकी है. दोपहर के समय घर से बाहर निकलना जान जोखिम में डालने से कम नहीं लग रहा है. बढ़ते शहरीकरण के बीच सड़कों पर छाया तो मिलने से रही, लेकिन पुदुचेरी में लोक निर्माण विभाग ने सड़कों पर छाया करने का शानदार काम किया है और इसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

ट्रैफिक सिग्नल के पास हरे शेड नेट लगा दिये

पुदुचेरी लोक निर्माण विभाग ने शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल के पास हरे शेड नेट लगा दिये हैं. इस पहल के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग का लक्ष्य उन यात्रियों को राहत देना है, जो लाल सिग्नल के हरे होने का इंतजार करते हुए भीषण गर्मी झेलते हैं. सरकारी विभाग के इस नेक काम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

लोग इस पहल की सराहना कर रहे

वीडियो में दोपहिया वाहन सवारों को ग्रीन शेड के नीचे ठंडी हरी छाया के नीचे शरण लेते हुए, और शांति से ट्रैफिक सिग्नल के हरे होने का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है. ऑनलाइन शेयर किये जाने के बाद से इस वीडियो को एक्स पर लाखों बार देखा जा चुका है, जो जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ऐसी व्यवस्था करने की बजाय अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर देने की बात कहते भी दिखे.

Viral : 25 साल से चला रहे ट्रक पर YouTube पर हैं इस रूप में पॉपुलर, जान कर हो जाएंगे हैरान

Viral Video: यूरोप के सबसे एक्टिव ज्वालामुखी माउंट एटना से निकलने लगे गैस रिंग्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >