Viral Video: जम्मू की बाढ़ में शख्स बना मसीहा, कंधे पर बिठा कर बछड़े की बचाई जान, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक आदमी बछड़े को अपने कंधे पर उठाकर बचाता है और उसे सुरक्षित जगह पर ले जाता है क्योंकि बाढ़ जैसी हालत की वजह से वो इलाका खतरे में था.

Viral Video: जानवरों के प्रति इंसान का लगाव किसी से छिपा नहीं है. उन्हें खिलाना-पिलाना, उनका ध्यान रखना बड़ी सिद्दत से करते हैं. खासकर पालतू जानवरों के लिए ये लगाव और ज्यादा देखने को मिलता है. सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जानवर के प्रति प्रेम साफ झलक रहा है. वीडियो जम्मू का है जहां फिलहाल बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने कंधे पर बछड़ा उठाकर ले जा रहा है. आसपास टूटी हुई सड़कें और बहता मलबा पानी की तेज धार दिखा रहा है. आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो.

बंदे ने बचाई बछड़े की जान 

इंस्टाग्राम पर नरिंदर सिंह (@narindersingh3071) नाम के एक यूजर ने यह वीडियो शेयर किया और लिखा, “गौ माता की सेवा कर मिलेगा आशीर्वाद. बाढ़ के हालात में गौ माता को सुरक्षित रखते हुए गौ मां के सेवक.” दरअसल, पिछले हफ्ते हुई जोरदार बारिश ने जम्मू संभाग में खूब तबाही मचाई. बादल फटने, अचानक आई बाढ़, नदियों में तेज बहाव, पहाड़ों में भूस्खलन और पुल-सड़क जैसे ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ जैसी हालत में एक आदमी अपने कंधे पर गाय का बछड़ा उठाकर ले जा रहा है. आसपास टूटी सड़कें और तेज बहता पानी नजर आ रहा है. इसी दौरान वो आदमी खुद को और उस बछड़े को प्लास्टिक से ढककर बारिश और पानी से बचाने की पूरी कोशिश करता दिखता है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स  

ये वीडियो 28 अगस्त 2025 को शेयर किया गया था और तब से इसे 5 लाख 97 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 98 हजार से ऊपर लोगों ने इसे लाइक भी किया है. इस पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं. इंस्टाग्राम यूजर्स इस वीडियो से काफी इंप्रेस हुए और उस शख्स की हिम्मत और दयालुता की खूब तारीफ की. कई लोगों ने लिखा कि बछड़े की जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डालना वाकई उसे “सच्चा हीरो” बनाता है. किसी ने लिखा, “यकीन मानिए, वह वाकई एक रत्न है”, तो किसी ने कहा, “अच्छे दिल वाले इंसान!” वहीं एक यूजर ने लिखा, “इस आदमी के लिए बहुत सम्मान.”

यह भी देखें: Viral Video: सांप के चंगुल में फंसा था बाज, तभी वहां आ पहुंची शेरनियां, आगे जो हुआ उसे देख चौंक जाएंगे आप

यह भी देखें: Viral Video: बंदर क्या जाने पैसों की कीमत, हाथ लग गयी 500 रुपये की गड्डी, फिर जो हुआ उसे देख नहीं होगा यकीन

यह भी देखें: Viral Video: डोगेश भाई के आगे शेरनी की चूं तक नहीं निकली, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >