स्कूल बस रुकते ही दौड़ पड़ा कुत्तों का झुंड, नन्ही बच्ची के उतरते ही किया ऐसा वेलकम कि वायरल हो गई क्यूट वीडियो

Viral Video: इस वीडियो में एक बच्ची और सड़क पर घूमने वाले कुत्तों के बीच की गहरी दोस्ती देखने को मिल रहा है. जैसे ही बच्ची स्कूल बस से उतरती है कई कुत्ते उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं मानो उसे खास सुरक्षा दे रहे हों. यह दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: जानवरों में इंसानों का सबसे प्यारा दोस्त कुत्ता होता है. कुत्तों को उनकी समझदारी और इंसानों के साथ जल्दी घुलने-मिलने की आदत के लिए जाना जाता है. बच्चों की तरह कुत्तों में भी काफी मासूमियत होती है इसलिए बच्चे और कुत्तों की जोड़ी कमाल की होती है. बच्चे आमतौर पर कुत्तों से बेहद लगाव रखते हैं, और कुत्ते भी उन्हें बदले में स्नेह और सुरक्षा देते हैं. इसी भाव को दर्शाता एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची और कुछ सड़क पर घूमने वाले कुत्तों के बीच की गहरी दोस्ती नजर आती है. आइए देखें वीडियो.

नन्ही बची के जबर्दस्त सिक्योरिटी गार्ड

वीडियो में दिखता है कि गांव के एक स्कूल के बाहर बस रुकती है और उसमें से एक नन्ही बच्ची उतरती है. बच्ची के उतरते ही कुछ आवारा कुत्ते उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं और फिर उसके साथ उसके घर तक जाते हैं. यह नजारा यह दिखाता है कि बच्चों का जानवरों से कितना गहरा रिश्ता होता है और जानवर भी उन्हें प्यार और सुरक्षा दोनों देते हैं.

जब बच्ची उन कुत्तों के साथ घर की ओर बढ़ रही होती है, तो ऐसा लगता है मानो उसके पास किसी खुद की Z+ सिक्योरिटी का पहरा हो. वीडियो की शुरुआत शुरुआत में ऐसा लगता है कि कुत्ते उसे हानि पहुंचा सकते हैं लेकिन वीडियो में यह साफ नजर आता है कि कुत्ते उसके दोस्त हैं और उसके साथ खेल रहे हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

यह दिल को पिघला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रहा है. एक्स प्लेटफॉर्म पर @_KajalKushwaha ने इसे शेयर किया है और अब तक इसे 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

https://twitter.com/_KajalKushwaha/status/1941813012924420302

तरबूज देख नन्हे हाथी के मुंह में आया पानी, महिला के पास ऐसे भागा कि वायरल हो गई क्यूट वीडियो

VIRAL Video: छोटे भाई के लिए कुत्ते से भिड़ा मासूम, वीडियो देख आप भी कहेंगे- भाई हो तो ऐसा!

7 कुत्तों ने अकेले आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >