जैगुआर ने मगरमच्छ को ऐसे दबोचा जैसे बिजली गिरी हो, आया पानी में तूफान

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक जगुआर बिना किसी डर के सीधे पानी में कूदता है और मगरमच्छ को पलभर में अपना शिकार बना लेता है. यह वीडियो न सिर्फ जंगल की क्रूरता बल्कि जगुआर की रणनीति और ताकत को भी दर्शाता है

Viral Video: एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जगुआर को पानी में घुसकर मगरमच्छ का शिकार करते हुए देखा जा सकता है. यह दृश्य इतना रोमांचक है कि इसे देखकर हर कोई जंगल की असली ताकत को महसूस कर सकता है.

मगरमच्छ को संभलने का मौका तक नहीं मिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी में एक मगरमच्छ अपने शिकार का आनंद ले रहा होता है. तभी जगुआर एक झटके में पानी में उतरता है और मगरमच्छ के पास पहुंचकर अचानक उस पर हमला कर देता है. उसकी फुर्ती और ताकत इतनी जबरदस्त है कि मगरमच्छ को संभलने का मौका तक नहीं मिलता. कुछ ही पलों में जगुआर उसे पानी में घसीट लेता है और अपने जबड़े में दबोचकर बाहर ले आता है.

प्रकृति की क्रूरता की मिसाल है ये वीडियो

यह वीडियो journey_with_jaguars नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है और अब तक इसे हजारों बार देखा जा चुका है. वन्यजीव प्रेमियों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.यूजर्स का रिएक्शन इस वीडियो पर बेहद दिलचस्प रहा. एक ने लिखा कि प्रकृति की क्रूरता की मिसाल है ये वीडियो, हैरत में डालने वाला. दूसरे यूजर का कहना था कि जगुआर तो वाकई जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी है. वहीं, एक तीसरा यूजर हैरानी जताते हुए बोला, जगुआर ऐसा शिकार करेगा, ये तो कभी सोचा भी नहीं था.

वीडियो यहां देखिए

Viral Video: पत्नी ने पतिदेव से मेहंदी लगवाने की कर डाली डिमांड, डिजाइन देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

Viral Video: कीचड़ वाले पहाड़ पर चढ़ कर फिसलते दिखाई दिए नन्हे हाथी, मस्ती भरा वीडियो देख खुश हो जायेगा दिल

WATCH: आंटियों का देसी जुगाड़ मचा रहा धमाल, सोशल मीडिया पर छाया दुपट्टा वर्कआउट

WATCH: सावन में भोले बाबा को प्रसन्न करने सड़क पर कांवड़ ले जाते दिखे लंकेश रावण, देखें Viral Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >