Viral Video: नियम तोड़नेवालों पर कभी भरोसा न करें, दिल्ली पुलिस ने स्टंटबाज लड़कों का वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश

Viral Video: दिल्ली पुलिस की ओर से शेयर किये गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन युवक एक स्कूटर पर सवार हैं. यातायात नियमों को ताक पर रखकर ये लोग अपने साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं.

Delhi Police Viral Video : सोशल मीडिया में लोग फेमस होने के लिए क्या-क्या नहीं कर रहे हैं. कुछ लोग ज्ञान देते हैं तो कुछ लोग करतब दिखाते हैं. वहीं, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ लोग ऐसे स्टंट करते हैं कि देखनेवाले दंग रह जाएं. ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर सोशल मीडिया का सहारा लेती है. ऐसी घटनाएं रोकने के लिए लोगों को पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से समझाने की कोशिश कर रही है.

दिल्ली पुलिस ने जाे वीडियो जारी किया है, उसमें देखा जा सकता है कि तीन युवक एक स्कूटर पर सवार हैं. यातायात नियमों को ताक पर रखकर ये युवक अपने साथ साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं. एक तो उनमें से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, और दूसरे उन्होंने दोपहिया वाहन पर तीन की सवारी कर रखी थी. वीडियो में महत्वपूर्ण बात यह कही गई है कि कानून तोड़ने वाले लोग कैसे दोस्ती और विश्वास भी तोड़ सकते हैं.

Viral Video : यूट्यूबर ने माता-पिता को पहली बार करायी हवाई यात्रा, उनकी खुशी देख आप भी हो जाएंगे भावुक

वीडियो में तीन युवकों मेस्ट्रो स्कूटर पर सवारी करते हुए दिखाया गया है. इसके बाद गाड़ियों के आने-जाने के दौरान सबसे पीछे बैठा युवक स्कूटी से गिर जाता है. देखने से ऐसा लगता है कि पीछे बैठे युवक ने अपना संतुलन तब खो दिया, जब आगे बैठे युवक ने उसे धक्का देकर दूर खिसकाने की कोशिश की. ऐसे में बीच में बैठे लड़के के धक्का देने से पीछे वाला लड़का स्कूटी से गिर जाता है.

यह वीडियो शेयर कर पुलिस ने लोगों को सलाह दी. अपने पोस्ट में पुलिस ने वीडियो के साथ मैसेज कैप्शन में लिखा है कि कानून तोड़नेवाले लोग किसी मोड़ पर दोस्ती भी तोड़ सकते हैं. यानी कानून तोड़नेवालों पर कभी भरोसा न करें. पुलिस द्वारा साझा किये गए वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं.

Viral : 25 साल से चला रहे ट्रक पर YouTube पर हैं इस रूप में पॉपुलर, जान कर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >