7 कुत्तों ने अकेले जा रहे आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ

Viral Video: कुत्तों के हमले से बचने का एक अनोखा तरीका इन दिनों वायरल वीडियो में देखने को मिला है. वायरल हुआ वीडियो बताया अमृतसर का बताया जा रहा है, जहां रात के समय एक सुनसान सड़क पर एक व्यक्ति पर आवारा कुत्तों का झुंड टूट पड़ा. लेकिन उस व्यक्ति ने जो तरीका अपनाया, वह अब कई लोगों को कुत्तों से बचने का एक आसान और असरदार उपाय नजर आ रहा है.

Viral Video: सुनसान सड़क पर अकेले चलना खतरों से खली नहीं होता खासकर तब जब सड़कों और गलियों में आवारा कुत्तों का झुंड हो. अकसर लोग समझदारी दिखाते हुए या तो दबे पांव छुप के निकल जाते हैं या फिर रास्ता बदल लेते हैं. लेकिन अगर आपके सामने एक-दो नहीं बल्कि 6–7 कुत्तों का झुंड आ जाए तो स्थिति डरावनी हो जाती है. इसी तरह की एक घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे अमृतसर का बताया जा रहा है. 

कुत्तों ने किया अटैक

वायरल हुए वीडियो में में एक व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा होता है तभी अचानक कई आवारा कुत्ते उस पर झपट पड़ते हैं. मगर वह व्यक्ति घबराने के बजाय तुरंत अपनी पैंट की बेल्ट निकालकर कुत्तों को हड़काने लगता है. उसकी यह बेल्ट ट्रिक लोगों को बहुत पसंद आई और साथ ही लोगों ने उस लड़के की बहादुरी की खुब सराहना की.

Viral Video: देखें वीडियो 

लोगों ने किए ढेरों कमेंट्स

इस वीडियो को 14 जून को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने पोस्ट किया था. अब तक इसे 1 लाख 86 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 4 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट्स की हैं. एक यूजर ने लिखा, “अच्छा आइडिया है, अब मैं भी बेल्ट लेकर बाहर जाऊंगा.” दूसरे यूजर ने लिखा, “अब तो पायजामे में भी बेल्ट पहनकर निकलना पड़ेगा.” तीसरे ने कमेंट किया, “बंदे ने दिमाग सही इस्तेमाल किया.

हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना को डरावना भी बताया. उन्होंने कहा कि अगर शख्स ने बेल्ट से खुद को नहीं बचाया होता, तो आवारा कुत्ते उसे गंभीर नुकसान पहुंचा सकते थे. इस पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना पुतलीघर इलाके की है, जहां एक राहगीर ने बेल्ट की मदद से कुत्तों के हमले से खुद को बचाया.

Viral Video: पानी से लबालब भरी सड़क पार कर रहा था शक्स, THAR वाले ने किया कुछ ऐसा, लोगों ने खूब सुनाई खरी खोटी

बबलू बंदर जैसा वीडियो बना आप भी मचा सकते हैं धमाल! बस सोचो और देखो Google Veo 3 का कमाल

Viral Video: हाथियों का ‘वॉटर पार्क’, नदी में अठखेलियां करते गजराज, आवाज से मोह लिया सबका मन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >