हाथी के साथ बस फोटो क्लिक करवाने गई थी लड़की, तभी उसने सूंड से किया कुछ ऐसा कि लोग बोले Awww...

Viral Video: थाईलैंड के एक हाथी पार्क का एक दिल पिघलाने देने वाला पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला के साथ 3 साल की छोटी हथिनी 'अमेलिया' को प्यार से किस करते हुए देखा जा सकता है. इस मासूमियत भरे वीडियो ने लाखों लोगों का दिल छू लिया है. आप भी देखें वीडियो.

Viral Video: जानवरों के छोटे बचे वैसे ही काफी प्यारे दिखते है लेकिन उनकी हरकतें इंसानों को और भी अपना दीवाना बना देती हैं. थाईलैंड के एक एलिफेंट पार्क का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक लड़की 3 साल की हथिनी ‘अमेलिया’ के पास फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचती हैं तो हथिनी ऐसा प्यारा अंदाज दिखाती है कि देखने वाले के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है.

सोचा नहीं था Kiss मिलेगा 

वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम डॉ. अरूबा बतूल है जो ‘अमेलिया’ से मिलने और उसे हेलो कहने आई थीं. तभी अमेलिया ने अपनी सूंड आगे बढ़ाकर डॉ. बतूल के गाल पर एक खास ‘किस’ दे दी. इस खास पल को डॉ. बतूल ने सोशल मीडिया पर “Most unexpected kiss ever” कैप्शन के साथ शेयर किया.

Viral Video: देखें वीडियो 

इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की छोटी हथिनी के पास फोटो खिंचवाने के लिए जाती है. महिला उसे प्यार से सहला रही होती है, तभी हथिनी अपनी सूंड से महिला के गाल को हल्के से छूती है जैसे उसे प्यार भरा किस दे रही हो. इस दिल छू लेने वाले पल को कैमरे में कैद किया गया जिसे देखकर लड़की और आसपास मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. खास बात यह है कि लड़की हथिनी को फिर से सहलाती है, और हथिनी भी दोबारा अपनी सूंड से उसके गाल को प्यार से चुम लेती है.

लोगों ने वीडियो को कहा सबसे प्यारा  

इस वीडियो को इंस्टाग्राम के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लोगों का जबरदस्त प्यार और रिएक्शन मिला है. खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर इस रील को 39 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं, 1 हजार से भी अधिक लोगों ने इस पर कमेंट्स किए है. ज्यादातर यूजर्स ने इसे इंटरनेट पर सबसे प्यारा वीडियो करार दिया है, जबकि कुछ ने कमेंट में लिखा कि यह वीडियो देखकर उनकी मुस्कान रुक ही नहीं पाई.

Viral Video: मराठी विवाद के बीच ‘ताऊ’ का रौब! नासिक के बंदे से कहा- “हरियाणवी में बोल… और फिर!”

स्कूल बस रुकते ही दौड़ पड़ा कुत्तों का झुंड, नन्ही बच्ची के उतरते ही किया ऐसा वेलकम कि वायरल हो गई क्यूट वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >