RCB की IPL जीत पर Virat Kohli ने इधर उठाई ट्रॉफी, उधर ट्रोल हो गए Vijay Mallya, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- निर्लज्ज तू फिर आ गया…

Vijay Mallya Trolled: अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विजय माल्या पोस्ट करें और यूजर्स उन्हें ट्रोल न करें ऐसा कभी नहीं हो सकता. एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स ने विजय माल्या को RCB की जीत की बधाई देने पर ट्रोल कर दिया. यूजर्स विजय माल्या को पैसे वापस करने की सलाह दे रहे हैं.

Vijay Mallya Trolled: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के फैंस का सपना आखिरकार अब पूरा हो गया है. IPL की ट्रॉफी आखिरकार RCB के नाम हो ही गई. ऐसे में हर कोई अभी RCB और खासकर विराट कोहली की जीत का जश्न मना रहा है. सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ RCB और विराट कोहली ही छाए हुए हैं. वहीं, हर कोई RCB को उसकी जीत के इए बधाई दे रहा है. ऐसे में RCB के पुराने मालिक विजया माल्या कैसे पीछे रहते. लेकिन जैसे ही उन्होंने RCB को जीत के लिए बधाई देने के लिए पोस्ट डाला वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी. यूजर्स ने उनका पुराना हिसाब-किताब निकाल दिया और जमकर उन्हें ट्रोल करने लगे. इतना ही नहीं, यूजर्स ने तो उन्हें SBI आकर पैसे वापस करने तक की हिदायत दे दी.

विजय माल्या किया था ये पोस्ट

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद विजय माल्या ने अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर एक पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने पूरी टीम को जीत की बधाई दी. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, ‘जब मैंने आरसीबी की स्थापना की थी तो मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए. मुझे युवा खिलाड़ी के रूप में दिग्गज किंग कोहली को चुनने का सौभाग्य मिला और यह उल्लेखनीय है कि वह 18 वर्षों से आरसीबी के साथ हैं. मुझे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स को चुनने का भी सम्मान मिला, जो आरसीबी के इतिहास का एक अमिट हिस्सा हैं. आखिरकार आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंच गई. बधाई और फिर से उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरे सपने को साकार किया. आरसीबी के प्रशंसक सबसे अच्छे हैं और वे आईपीएल ट्रॉफी के हकदार हैं. ई साला कप बेंगलुरु बारुथे!’

विजय माल्या के पोस्ट पर आ गई कमेंट्स की बाढ़

फिर क्या था इधर विजया माल्या ने पोस्ट किया उधर उनके पोस्ट पर यूजर्स ने अपनी कमेंटबाजी शुरू कर दी. यूजर्स ने विजया माल्या को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा. एक यूजर ने लिखा कि, ‘बैंक से क्रेडिट लिया माफ किया. ट्रॉफी का क्रेडिट लोगे, नहीं चलेगा. बढ़िया मौका है SBI का पैसा लौटा दो.’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि, ‘विराट कोहली ने अपना सपना पूरा कर लिया अब तुम्हारी बारी है. SBI का कर्ज चुका कर उसका भी सपना पूरा कर दो.’

एक यूजर ने तो विजय माल्या को निर्लज्ज भी कह दिया.

तो वहीं, एक यूजर ने लिखा कि विजय माल्या Sir, वापस आइए और फैंस के साथ जीत का जश्न मनाइए. हम सभी आपको अपने कंधों पर उठाएंगे और SBI के बाहर एक साथ नाचेंगे.

एक यूजर ने AI की मदद से विजय माल्या को लोन भरते हुए दिखा दिया.

IPL Final: विराट कोहली का मंदिर बनवाने से लेकर पत्नी को तलाक देने तक… फैंस ने RCB की जीत के लिए मांगी अजब-गजब मन्नत

Viral Video: अब इंसान नहीं ड्रोन करेंगे ट्रेनों की सफाई, एक-एक कोना दिखेगा चकाचक, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >