4G हो या 5G, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Vodafone Idea (Vi) अपने चुनिंदा प्लान्स में 4G और 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा दे रहा है. सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. कुछ प्लान्स में Vi Movies & TV, JioHotstar और Netflix Basic जैसे एडिशनल OTT बेनिफिट्स भी शामिल हैं.

Vi Unlimited Data Plans List:सोशल मीडिया और OTT के दौर में हर कोई ज्यादा डेटा वाले प्लान्स की तलाश में रहता है. ऐसे में 5G आने के बाद से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने 5G यूजर्स को चुनिंदा प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है. हालांकि, जो अब भी 4G सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा डेटा वाले महंगे प्लान्स रिचार्ज करने पड़ते हैं. लेकिन अगर आप Vodafone-idea (Vi) यूजर हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि, वीआई अपने चुनिंदा प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है, जिसका फायदा 4G यूजर्स भी उठा सकते हैं. जानिए किन प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड डेटा.

वीआई का 398 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 398 Plan

  • वैलिडिटी: 28 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री SMS
  • डेटा: 4G और 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा
वीआई का 398 रुपये वाला प्लान

वीआई का 449 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 449 Plan

  • वैलिडिटी: 28 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री SMS
  • डेटा: 4G और 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा
  • एक्स्ट्रा बेनिफिट्स: Vi Movies & TV App फ्री एक्सेस, JioHotstar फ्री एक्सेस.
वीआई का 449 रुपये वाला प्लान

वीआई का 698 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 698 Plan

  • वैलिडिटी: 56 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री SMS
  • डेटा: 4G और 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा
वीआई का 698 रुपये वाला प्लान

वीआई का 1048 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 1048 Plan

  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री SMS
  • डेटा: 4G और 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा
वीआई का 1048 रुपये वाला प्लान

वीआई का 1599 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 1599 Plan

  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री SMS
  • डेटा: 4G और 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा
  • एक्स्ट्रा बेनिफिट्स: Netflix Basic का फ्री सब्सक्रिप्शन
वीआई का 1599 रुपये वाला प्लान

यह भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए भर-भर कर डेटा? Vi के इस मंथली प्लान के फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >