Vi Rs 696 vs Rs 698 Plan: एक में अमेजन प्राइम, दूसरे में अनलिमिटेड डेटा, जानिए आपके लिए कौन सा बेस्ट

Vi Rs 696 vs Rs 698 Plan: वोडाफोन-आइडिया के पोर्टफोलियो में 696 रुपये और 698 रुपये वाला दो 56 दिनों वाला प्लान शामिल है. दोनों प्लान में बस 2 रुपये का फर्क है, लेकिन बेनिफिट्स में दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है. जानिए आपके लिए कौन सा परफेक्ट है.

Vi Rs 696 vs Rs 698 Plan: देश की तीसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone-idea (Vi) के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं. इस लिस्ट में न सिर्फ लंबी वैलिडिटी, बल्कि अनलिमिटेड और OTT बेनिफिट्स वाले प्लान्स भी शामिल हैं. इतना ही नहीं, यूजर्स की जरूरत के अनुसार कंपनी अलग-अलग कीमत पर बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है. हालांकि, कंपनी के कुछ प्लान्स ऐसे भी हैं, जिनकी कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन उन प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स में बहुत अंतर है. कंपनी के 696 रुपये और 698 रुपये वाले ऐसे ही दो प्लान हैं, जिसमें अंतर तो बस 2 रुपये का दिखता है, लेकिन वैलिडिटी दोनों में ही 56 दिनों की मिलती है. हालांकि, दोनों प्लान के बेनिफिट्स में जमीन-आसमान का फर्क है. चलिए जानते हैं दोनों प्लान्स में से कौन सा प्लान आपके लिए परफेक्ट रहेगा.

Vi का 696 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 696 Recharge Plan

सबसे पहले जानते हैं 696 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. 56 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा यूजर्स को दे रहा है . वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में कंपनी यूजर्स को Amazon Prime Lite का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी फ्री दे रही है. यानी कि 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी फुल डोज मिलेगा. एक्स्ट्रा बेनिफिट्स कि बात करें तो इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा मिलेगा.

Vi का 696 रुपये वाला प्लान

Vi का 698 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 698 Recharge Plan

वहीं, 698 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में भी कंपनी यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान में भी 56 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा दे रही है. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि आप चाहे 4G यूजर हो या फिर 5G आपको पूरे 56 दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में कोई और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे.

Vi का 698 रुपये वाला प्लान

कौन सा प्लान लेना है सही?

Vi के दोनों ही प्लान में वैलिडिटी एक जैसी ही है, लेकिन दोनों के कीमत और बेनिफिट्स में काफी अंतर है. Vi के 696 रुपये वाले प्लान में जहां 56 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 फ्री SMS और 2GB डेली डेटा के साथ अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन और डेटा बेनिफिट्स भी मिल रहा है. वहीं, दूसरी ओर Vi के 698 रुपये वाले प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिल रहा है. ऐसे में देखा जाये, तो दोनों प्लान्स में से 696 रुपये का प्लान ज्यादा फायदेमंद है. क्योंकि, 696 रुपये वाले प्लान में न सिर्फ 2जीबी डेटा के साथ कई सारे डेटा बेनिफिट्स मिल रहा है, बल्कि इसमें अमेजन प्राइम भी मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: Vi के प्लान्स की कीमत हर सर्कल और एरिया के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. साथ ही 5G प्लान्स भी उन एरिया में काम करेंगे, जहां कंपनी का 5G नेटवर्क एक्टिव है. ऐसे में रिचार्ज करने से पहले प्लान्स की जानकारी ऑफिशियल साइट से जरूर ले लें.

यह भी पढ़ें: दिल खुश कर देगा Vi का ये प्लान, 30 दिनों तक डेली मिलेगा 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड नाइट डेटा का भी फायदा

यह भी पढ़ें: Vi के 399 रुपये वाले प्लान में मिल रहा भर-भर कर डेटा, साथ में फ्री JioHotstar का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >