अगर आप एक ऐसा प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें डेटा के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी पूरा इंतजाम हो जाए, तो Vodafone Idea (Vi) का ₹3999 वाला प्लान आपके लिए काफी दिलचस्प है. Vi अपने इस प्लान में यूजर्स को कई शानदार फायदे दे रही है. इस प्लान की सबसे खास बात है इसके साथ मिलने वाले OTT बेनिफिट्स. आइए अब बिना देर किए डिटेल में जानते हैं कि इस प्लान में आपको आखिर क्या-क्या मिलने वाला है.
Vodafone Idea (Vi) का ₹3999 वाला प्लान
इस प्लान में आपको डेली 2GB डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है. कंपनी इस प्लान के साथ पूरे 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी देती है. इस प्लान के साथ आपको एक साल के लिए Amazon Prime Lite और JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है. यानी एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है इस प्लेन में.
वीकेंड डेटा रोलओवर की भी मिलती है सुविधा
डेटा को लेकर भी कंपनी ने खास ध्यान रखा है. हर दिन रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक आप अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, अगर वीकडेज में आपका डेटा बच जाता है, तो वीकेंड डाटा रोलओवर (Weekend Data Rollover) की मदद से आप सोमवार से शुक्रवार तक का बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्या है डेटा डिलाइट्स ऑफर?
सबसे आखिर में बात करते हैं एक खास डेटा डिलाइट्स (Data Delights) ऑफर की. इसमें आपको हर महीने इमरजेंसी के लिए 2GB डेटा मिलता है. यानि 2 दिनों तक रोज 1GB डेटा. अच्छी बात ये है कि जब भी आपका डेटा खत्म हो जाए, आप सीधे Vodafone Idea (Vi) App से इस इमरजेंसी डेटा को आसानी से क्लेम कर सकते हैं.
इतना ही नहीं, यूजर्स को 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. हालांकि, इसका एक लिमिट है. आप हर 28 दिनों में आप ज्यादा से ज्यादा 300GB तक 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: एक बार रिचार्ज, पूरे साल टेंशन फ्री, Jio, Airtel और Vi के ये हैं बेस्ट प्लान्स
