4G हो या 5G, Vi का ये प्लान देगा 28 दिन तक अनलिमिटेड डेटा का मजा, कीमत 400 रुपये से भी कम

Vi Unlimited Data Plan: वीआई अपने यूजर्स को 398 रुपये में जबरदस्त प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा भी अनलिमिटेड डेटा मिलेगा, फिर चाहे आप 4G यूजर हो या 5G.

Vi Unlimited Data Plan: वोडाफोन-आइडिया (Vi) सर्विस का इस्तेमाल देश में करोड़ों लोग करते हैं. ऐसे में कंपनी भी अपने यूजर्स के जरूरतों का ध्यान रखते हुए उन्हें अलग-अलग कीमत पर कई सारे प्लान्स ऑफर कर रही है, जिससे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार प्लान रिचार्ज कर सके. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान. जी हां, वीआई 400 रुपये से कम में अपने यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान दे रही है. अगर आप सोच रहे हैं, कि ये कोई डेटा प्लान होगा तो ऐसा नहीं है. इस अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान में आपको कॉलिंग और मैसेजिंग का भरपूर फायदा मिलेगा. ऐसे में अगर आप भी अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठाना यहां जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल्स.

Vi का अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान

Vi के पोर्टफोलियो में लिस्टेड इस अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान की कीमत 398 रुपये है. इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स कि बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. वहीं डेटा कि बात करें, तो आप 4G यूजर हो या फिर 5G आपको पूरे 28 दिन तक अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि आप जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इस प्लान में कुछ और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स नहीं मिलेगा.

वीआई का अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान

डिस्क्लेमर: Vi के प्लान्स की कीमत हर सर्कल और एरिया के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. साथ ही 5G प्लान्स भी उन एरिया में काम करेंगे, जहां कंपनी का 5G नेटवर्क एक्टिव है. ऐसे में रिचार्ज करने से पहले प्लान्स की जानकारी ऑफिशियल साइट से जरूर ले लें.

यह भी पढ़ें: 365 रुपये और 379 रुपये वाला प्लान, Vi का कौन सा रिचार्ज प्लान रहेगा सही?

यह भी पढ़ें: Vi के 399 रुपये वाले प्लान में मिल रहा भर-भर कर डेटा, साथ में फ्री JioHotstar का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >