सस्ते में चाहिए भर-भर कर डेटा? Vi के इस मंथली प्लान के फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

Vi Recharge Plan: आज के समय में हर कोई ज्यादा डेटा वाले प्लान्स की तलाश में रहता है, लेकिन महंगे होने के कारण कई यूजर्स इन प्लान्स को रिचार्ज नहीं कर पाते. ऐसे में देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी वीआई अपने यूजर्स को सस्ते में भर-भर कर डेटा बेनिफिट्स दे रही है.

Vi Recharge Plan: अगर आप वोडाफोन-आइडिया (वीआई) यूजर हैं और महीने भर के लिए 2GB डेली डेटा वाला प्लान खोज रहे हैं, तो फिर आज हम आपको Vi के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने वाले हैं. सबसे खास बात तो वीआई के इस प्लान में आपको न सिर्फ डेली डेटा का फायदा मिलेगा, बल्कि एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं वीआई के इस प्लान के बारे में.

Vi का 379 रुपये वाला प्लान

वीआई के पोर्टफोलियो में अलग-अलग कीमत पर कई सारे मंथली प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें कंपनी अलग-अलग बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक है 379 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में आपको पूरे महीने भर की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि पूरे 30/31 दिन आप आराम से इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं.

Vi का 379 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में क्या मिलेंगे बेनिफिट्स?

वीआई के इस 379 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा दे रही है. इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक फ्री अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि 400 रुपये से कम में आप आराम से डेली डेटा के अलावा एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 4G हो या 5G, Vi का ये प्लान देगा 28 दिन तक अनलिमिटेड डेटा का मजा, कीमत 400 रुपये से भी कम

यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >