369 रुपये में नंबर रहेगा 56 दिन तक एक्टिव, Vi दे रहा कॉलिंग और डेटा का भी फायदा

Vi Rs 369 Recharge Plan: अगर आप ज्यादा दिनों तक अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए वीआई का 369 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको 56 दिनों तक की वैलिडिटी मिलेगी. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा भी.

Vi Rs 369 Recharge Plan: अगर आप Vodafone-idea (Vi) यूजर हैं और लंबे समय के लिए सस्ता कॉलिंग प्लान चाहते हैं, तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी वीआई अपने यूजर्स को सस्ते में एक ऐसा प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें आपको 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा भी मिल रहा है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

वीआई का 369 रुपये वाला प्लान

वीआई अपने 369 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को पूरे 56 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 600 फ्री SMS का भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा, काम चलाऊ के लिए 4GB डेटा भी यूजर्स को इस प्लान में मिलेगा.

वीआई का 369 रुपये वाला प्लान

किसके लिए बेस्ट ऑप्शन है ये प्लान?

वीआई का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो सिर्फ कॉलिंग के लिए प्लान चाहते हैं और जिन्हें लंबी वैलिडिटी चाहिए. इसके अलावा इस प्लान को वो यूजर्स भी रिचार्ज कर सकते हैं, जिन्हें अपना नंबर सस्ते में जयुआद दिनों के लिए एक्टिव रखना है.

यह भी पढ़ें: 50GB एक्स्ट्रा और रात में Unlimited DATA, Vi दे रहा 365 दिनों तक कॉलिंग और भर-भर कर बेनिफिट्स

यह भी पढ़ें: मोबाइल खो गया तो टेंशन नहीं, Vi के इन तीन नए प्लान्स में मिल रहा ₹25,000 तक का इंश्योरेंस, जानें डिटेल्स

यह भी पढ़ें: Vi Recharge Plans Under Rs 200: सस्ते में मिल रहे ये 3 कमाल के प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >