Vi ने पेश किया 500 रुपये से कम वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और OTT का मजा

Vi ने एक नया प्लान पेश किया है जिसका प्राइस 419 रुपये है. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी भले ही थोड़ी कम हो, लेकिन यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ OTT का फायदा भी मिल रहा है.

Vi Recharge Plan: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट में एक नया प्लान ऐड किया है. Vi के प्रीपेड प्लान्स डेटा बेनिफिट्स के मामले में काफी बढ़िया माने जाते हैं. टेलीकॉमटॉक के अनुसार कंपनी ने राजस्थान सर्कल में एक नया प्लान पेश किया है, तो एक बार रिचार्ज करने से पहले ये चेक करे लें कि आपके सर्कल में यह प्लान मौजूद है या नहीं. यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो थोड़े समय के लिए ज्यादा डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं और साथ में ओटीटी (OTT) का मजा भी पाना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं इस प्लान के फायदे के बारे में.

Vi का 419 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea का 419 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसकी वैलिडिटी भले ही थोड़ी कम हो, लेकिन इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलता है. हालांकि, ये अनलिमिटेड डेटा 28 दिनों के लिए 300GB हाई-स्पीड डेटा तक लिमिट है. इसके बाद भी इंटरनेट आप यूज कर पाएंगे लेकिन स्पीड 100 Kbps से भी कम हो जाएगी. 

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का फायदा भी मिलता है. साथ ही, यूजर्स को 28 दिनों तक JioHotstar और Vi Movies & TV का एक्सेस भी इस प्लान में दिया जा रहा है.

Vi rs 419 recharge plan details

Vi का 299 रुपये वाला प्लान

Vi का एक सस्ता प्लान मौजूद है जिसकी कीमत 299 रुपये है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस प्लान में आपको  किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. प्लान में मिलने वाले डेटा की बात करें तो इसमें डेली आपको 1GB डेटा मिलेगा. अगर आप  5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.

FAQ

Vi के ₹419 वाले प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, 300GB तक हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और OTT ऐप्स (JioHotstar और Vi Movies & TV) का एक्सेस मिलता है.

₹419 वाले प्लान में डेटा खत्म होने के बाद क्या होगा?

300GB डेटा पूरा होने के बाद भी इंटरनेट चलेगा, लेकिन स्पीड 100 Kbps से कम हो जाएगी.

₹299 वाले Vi प्लान के क्या बेनिफिट्स हैं?

₹299 वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है, 5G यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Vi का ये प्रीपेड प्लान है जबरदस्त, सस्ते में 28 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

यह भी पढ़ें: Vi का बड़ा धमाका: अब नहीं रहेगा 1 दिन का डेटा लिमिट! पूरे 84 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >