Vi ने बदला ₹429 प्लान: अब मिलेगा ज्यादा डेटा, लेकिन घट गई वैलिडिटी

Vi 429 Recharge: वोडाफोन आइडिया ने ₹429 प्लान में बड़ा बदलाव किया है. अब 3GB की जगह 5GB डेटा मिलेगा, लेकिन वैधता घटकर 65 दिन रह गई है. जानें पूरी डिटेल

Vi 429 Recharge: वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea , Vi) ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. कंपनी ने अपने ₹429 वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किये हैं. अब इस प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ डेटा लिमिट को बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसकी वैलिडिटी (Validity) कम कर दी गई है.

Vi ₹429 प्लान में क्या बदला है?

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, Vodafone Idea ने अपने ₹429 प्लान में पहले मिलने वाले 3GB डेटा को बढ़ाकर 5GB कर दिया है. यानी अब यूजर्स को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा डेटा मिलेगा. लेकिन इसके साथ ही कंपनी ने प्लान की वैधता 84 दिन से घटाकर 65 दिन कर दी है. मतलब डेटा बढ़ गया है, लेकिन यह कम दिनों तक चलेगा.

बाकी फायदे पहले जैसे ही रहेंगे (Vi 429 Recharge )

इस प्लान में बाकी बेनिफिट्स वही हैं,

अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सभी नेटवर्क पर,

600 SMS की सुविधा,

Vi ऐप्स और सर्विसेज का ऐक्सेस,

ध्यान रहे कि यह अपडेट फिलहाल राजस्थान सर्कल में लागू किया गया है. आने वाले दिनों में इसे अन्य सर्किलों में भी रोलआउट किया जा सकता है.

कहां से करें रिचार्ज?

यूजर्स इस प्लान को सीधे Vodafone Idea की ऑफिशियल वेबसाइट या Vi App से रिचार्ज कर सकते हैं

इसके अलावा, यह प्लान Google Pay, Paytm, और PhonePe जैसे प्लैटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है.

हाल ही में लॉन्च हुआ ₹1149 का नया प्लान

हाल ही में Vodafone Idea ने ₹1149 वाला प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया था. इस पैक में:

अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग,

20GB डेटा,

1800 SMS,

180 दिन की वैधता,

मिलती है. यानी, यह एक लॉन्ग-टर्म वैल्यू प्लान है जो बार-बार रिचार्ज करने की झंझट खत्म करता है.

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए साझा की गई है. रिचार्ज करने से पहले संबंधित टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक सोर्स पर जाकर प्लान की पुष्टि करना बेहतर होगा. किसी भी रिचार्ज से जुड़ा फैसला पूरी तरह यूजर के विवेक पर आधारित होगा. प्रभात खबर में हम प्लान की कीमत, सेवाओं या शर्तों में किसी भी बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.

Vodafone Idea ने किस प्लान की वैधता घटायी है?

कंपनी ने ₹429 वाले प्लान की वैधता घटायी है.

Vi 429 Recharge: अब इस प्लान में कितना डेटा मिलेगा?

अब इस प्लान में 5GB डेटा मिलेगा.

Vi ने पेश किया 500 रुपये से कम वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और OTT का मजा

Vi का बड़ा धमाका: अब नहीं रहेगा 1 दिन का डेटा लिमिट! पूरे 84 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >