दिल खुश कर देगा Vi का ये प्लान, 30 दिनों तक डेली मिलेगा 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड नाइट डेटा का भी फायदा

Vi 30 Days Validity Recharge Plan: Vodafone-idea (Vi) अपने यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान की कीमत 379 रुपये है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली 2GB डेटा का बेनिफिट मिल रहा है.

Vi 30 Days Validity Recharge Plan: कई टेलीकॉम कंपनियां अब मंथली रिचार्ज प्लान्स में पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान भी ऑफर कर रही हैं, जिससे यूजर्स अपने जरूरत के अनुसार 28 या पूरे 30 दिन वाला रिचार्ज प्लान ले सकें. ऐसे में अगर आप Vodafone-idea (Vi) यूजर हैं और आप भी ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें आपको 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ डेटा भी अच्छा-खासा मिले, तो फिर आज हम आपको एक ऐसे ही Vi के प्लान के बारे में बताने वाले हैं. Vi के इस प्लान में आपको भर-भर कर डेटा बेनिफिट्स भी मिलेंगे और पूरे महीने भर की वैलिडिटी भी. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

Vi का 30 दिनों वाला प्लान

Vodafone-idea (Vi) के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें 28 दिनों से लेकर 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स शामिल हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान. इस प्लान में Vi अपने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रहा है. साथ ही हर दिन फ्री 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा का भी फायदा यूजर्स को कंपनी दे रही है.

Vi का 30 दिनों वाला प्लान

इस प्लान में और क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

Vi के 30 दिनों वाले प्लान में यूजर्स को वीकेंड डेटा रोलओवर, अनलिमिटेड नाइट डेटा (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक) और हर महीने 2GB डेटा एक्स्ट्रा जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के. यानी कि डेली डेटा के अलावा भी अच्छा-खासा डेटा का फायदा मिलेगा.

क्या है 30 दिनों वाले प्लान की कीमत?

कीमत कि बात करें, तो इस प्लान की कीमत 379 रुपये है. डेली खर्च के हिसाब से देखा जाए तो हर दिन यूजर्स के पॉकेट पर 12 रुपये का खर्च पड़ेगा. ऐसे में 379 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा अच्छा ऑप्शन है.

किसके लिए बेस्ट है यह प्लान?

Vi का यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो मंथली रिचार्ज करवाते हैं. साथ ही जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत है, वो भी इस प्लान को ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Vi का 479 रुपये वाला प्लान है जबरदस्त, 48 दिनों तक मिलेगा कॉलिंग और डेली डेटा का बेनिफिट

यह भी पढ़ें: Vi यूजर्स की मौज, आ गया नया सस्ता कॉलिंग प्लान, अब 84 दिनों तक बातें होंगी Non-Stop

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >