दमदार बैटरी और शानदार कैमरा के साथ इस हफ्ते आ रहे हैं कई धाकड़ फोन्स, Realme-Oppo के साथ Lava भी लिस्ट में शामिल

Upcoming Smartphones in November 2025: OnePlus 15 के बाद नवंबर में अभी और भी कई धाकड़ स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. इस हफ्ते Oppo, Realme के साथ-साथ देसी कंपनी LAVA भी अपना नया मॉडल लॉन्च करने वाली है. इन नये मॉडल्स में न सिर्फ स्टाइलिश डिजाइन और बड़ी बैटरी मिलेगी, बल्कि दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी भी मिलेगी.

Upcoming Smartphones: नवंबर के महीने में एक से बढ़कर एक धाकड़ स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं. पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ पहले स्मार्टफोन OnePlus 15 की एंट्री भारत में हो चुकी है. वहीं, इस हफ्ते कई और स्मार्टफोन्स लॉन्च होने के लिए लाइन में लगे हुए हैं. गेमिंग से लेकर फोटोग्राफी के लिए Realme से लेकर Oppo और देसी कंपनी LAVA के बढ़िया दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स इस हफ्ते एंट्री मारने वाले हैं. ऐसे में अगर आप को भी नया फ्लैगशिप मॉडल लेना है, तो फिर जानिए यहां कौन सा फोन कब हो रहा है लॉन्च.

200MP टेलीफोटो कैमरा के साथ आ रहा है Oppo Find X9 Series

फोटोग्राफी लवर्स के लिए Oppo अपना नया सीरीज Oppo Find X9 Series लेकर आ रहा है. कंपनी 18 नवंबर को भारत में अपने इस नये सीरीज को लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज को ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा होने वाला है. क्योंकि, फोटोग्राफी लवर्स को प्रो मॉडल में हेसलब्लैड-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें एक 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर (OIS), 50MP ISOCELL अल्ट्रावाइड और एक 200MP टेलीफोटो लेंस (OIS) रहेगा. वहीं, फ्रंट के लिए भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. इसके अलावा फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए इमेजिंग इंजन Lumo भी मिलेगा. वहीं, यूजर्स को 7500mAh तक की बैटरी मिलेगी.

Oppo find x9 series लॉन्च डेट

गेमर्स के लिए आ रही Realme GT 8 Pro

गेमर्स के लिए Realme का नया गेमिंग मॉडल Realme GT 8 Pro भी इसी हफ्ते लॉन्च होने वाला है. चाइनीज टेक कंपनी Realme अपना नया मॉडल 20 नवंबर को लॉन्च करने वाली है. Oppo के नये सीरीज की तरह ये मॉडल भी Flipkart पर लॉन्च होने वाला है. गेमर्स को इस नये मॉडल में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ-साथ Hyper Vision AI चिप मिलेगा. वहीं, Realme GT 8 Pro 5G में 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 200MP पेरिस्कोप लेंस होने की उम्मीद है. एडवांस कैमरा फीचर्स के लिए Realme ने Rioch के साथ पार्टनरशिप की है. साथ ही रियलमी के मॉडल में स्वैपेबल मॉड्यूल मिलेगा, जिससे यूजर्स अपने मन मुताबिक कैमरे का डिजाइन चेंज कर सकेंगे. इसके अलावा इसमें 7000mAh की बैटरी मिलेगी.

Realme gt 8 pro लॉन्च डेट

चाइनीज फोन को टक्कर देने आ रही है Lava Agni 4 5G

इसी हफ्ते देसी कंपनी Lava अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 लॉन्च करने वाला है. स्टाइल से लेकर कैमरा और प्रोसेसर इस बार कंपनी सब कुछ धांसू देने वाली है. Lava Agni 4 का डिजाइन इस बार कंपनी के बाकी मॉडल्स से बिल्कुल अलग होने वाला है. टीजर में नये मॉडल के बैक पैनल में हॉरिजॉन्टल पिल शेप्ड में डुअल कैमरा और LED फ्लैशलाइट का सेटअप दिया गया है, जो दिखने में Nothing Phone 2a जैसा है. वहीं, कैमरा और फ़्लैशलाइट के बीच में AGNI लिखा हुआ है.

गेमर्स को iQOO 15 में मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

Realme के बाद गेमर्स के लिए iQOO भी अपना नया गेमिंग मॉडल लॉन्च करने वाला है. 26 नवंबर को कंपनी अपना नया मॉडल iQOO 15 भारत में लॉन्च करने वाली है. iQOO का नया मॉडल ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन पर लॉन्च होगा. शानदार डिजाइन के साथ iQOO 15 में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 का दमदार प्रोसेसर मिलेगा. इसके अलावा इस मॉडल में 50MP ट्रिपल कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा, 7000mAh की बैटरी और 8000mm का वेपर कुलिंग चेंबर मिलेगा.

Iqoo 15 लॉन्च डेट

यह भी पढ़ें: हो गया कंफर्म, भारत में जल्द आएगा Nothing का बजट स्मार्टफोन, मिलेगा नया ग्लिफ लाइट इंटरफेस

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा के साथ आने वाला है Samsung Galaxy S26 Ultra, जानिए डिजाइन, लॉन्च डेट से लेकर सब कुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >