UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने यहां आये, तो खैर नहीं

UP Board Result 2024: यूपी बाेर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार लाखों लोगों को है. लोग तरह-तरह के माध्यम से रिजल्ट जानना चाह रहे हैं. इसी कोशिश में लोग कई गलत वेबसाइट्स के जाल में भी फंस जाते हैं. आप भी रहें सावधान-

UP Board Result 2024 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र और छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों- यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन और यूपीरिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए उनके रोल नंबर की आवश्यकता होगी.

यूपी बोर्ड के अध्यक्ष दिव्यकांत शुक्ला ने 20 अप्रैल, दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे प्रयागराज स्थित बोर्ड के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से परिमाण की घोषणा की. इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 29,47,311 औरव इंटरमीडिएट में 25,77,997 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे. कुल मिलाकर दोनों कक्षाओं में इस वर्ष 55 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे. परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से लेकर 9 मार्च, 2024 तक राज्यभर के 8265 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं.

UP Board Result 2024 Live: जारी हुआ रिजल्ट, हाईस्कूल में सीतापुर के शुभम वर्मा रहे टॉपर

यूपी बाेर्ड में जब लाखों स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है, ऐसे में जाहिर है कि कितने लोगों को इसके नतीजों का इंतजार होगा. लोग तरह-तरह के माध्यम से रिजल्ट जानना चाह रहे हैं. इसी कोशिश में लोग कई गलत वेबसाइट्स के जाल में भी फंस जाते हैं. अगर आप भी यह काम करते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है. आपको हम बताते हैं ऐसे ही एक लिंग के बारे में, जो सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है. यूपी बाेर्ड रिजल्ट की आड़ में यह लिंक एक्स पर शेयर हो रहा है. इस लिंक पर क्लिक करने पर खतरे की वार्निंग दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >