आधार कार्ड अपडेट अक्टूबर 2025: लिंक्ड मोबाइल नंबर बदलने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट अक्टूबर 2025: UIDAI की नई गाइड! स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, अपॉइंटमेंट बुकिंग और स्टेटस चेक. सरकारी सर्विसेज के लिए जरूरी

डिजिटल इंडिया की दौर में आधार कार्ड आपकी पहचान का सबसे मजबूत हथियार है! लेकिन अगर आपका आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पुराना या गलत है, ��ो सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन सर्विसेज और OTP वेरिफिकेशन सब ठप हो जाएंगे. UIDAI की ताजा अपडेट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 से मोबाइल नंबर बदलना ऑनलाइन नहीं, बल्कि आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही संभव है. लाखों यूजर्स को फायदा पहुंचाने वाली ये सुविधा अब और सिक्योर हो गई है. आइए जानें कैसे अपडेट करें और स्टेटस चेक करें – आसान स्टेप्स के साथ!

आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर क्यों अपडेट करें?

आजकल आधार से जुड़ी हर सर्विस – जैसे पेंशन, सब्सिडी, बैंकिंग या ई-गवर्नमेंट – OTP पर निर्भर है. अगर नंबर लिंक नहीं या पुराना है, तो आप सरकारी स्कीम्स से वंचित रह जाएंगे. UIDAI के आंकड़ों के अनुसार, करोड़ों आधार होल्डर्स का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है. अक्टूबर 2025 में नई पॉलिसी से ये प्रक्रिया और आसान लेकिन अनिवार्य हो गई है. फीस सिर्फ 50 रुपये, और URN से स्टेटस ट्रैक करें.

आधार अपॉइंटमेंट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

UIDAI वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपॉइंटमेंट बुक करें:

  • स्टेप 1: uidai.gov.in पर जाएं और भाषा चुनें
  • स्टेप 2: ‘माय आधार’ में ‘गेट आधार’ चुनें, फिर ‘बुक एन अपॉइंटमेंट’
  • स्टेप 3: शहर एंटर करें और ‘प्रोसीड टू बुक अपॉइंटमेंट’ क्लिक करें
  • स्टेप 4: एक्टिव मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें, OTP जेनरेट करें
  • स्टेप 5: OTP वेरीफाई करें
  • स्टेप 6: आधार नंबर, नाम, DOB, राज्य, शहर और केंद्र चुनें
  • स्टेप 7: ‘मोबाइल नंबर अपडेट’ सिलेक्ट करें
  • स्टेप 8: डेट-टाइम स्लॉट चुनें
  • स्टेप 9: डिटेल्स चेक कर सबमिट करें
  • स्टेप 10: अपॉइंटमेंट डे पर केंद्र जाएं
  • स्टेप 11: बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के बाद अपडेट होगा
  • स्टेप 12: 50 रुपये फीस दें, URN वाला स्लिप लें.

आधार मोबाइल अपडेट स्टेटस कैसे चेक करें?

अपडेट के बाद ट्रैकिंग आसान:

  • स्टेप 1: uidai.gov.in पर ‘माय आधार’ > ‘चेक आधार स्टेटस’
  • स्टेप 2: ‘चेक एनरोलमेंट एंड अपडेट स्टेटस’ चुनें
  • स्टेप 3: URN और कैप्चा डालकर सबमिट करें. स्टेटस तुरंत दिखेगा.

बाल आधार कार्ड: अब बच्चों का आधार घर बैठे बनवाएं, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब पहले 15 मिनट सिर्फ आधार लिंक यूजर्स के लिए

1 अक्टूबर से लागू हुआ Online Gaming Bill 2025, रियल मनी गेम्स पर बैन

अब WhatsApp पर मिलेगा आपका Aadhaar कार्ड, जानें आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >