मग और मोजे छोड़िए, इस बार Secret Santa में गिफ्ट करें ये स्मार्ट गैजेट्स, 1000 रुपये से कम में बन जाएगा काम

Christmas Gift Ideas: अगर आपने अब तक क्रिसमस स्पेशल सीक्रेट सांता के लिए गिफ्ट नहीं खरीदा है और अब तक कंफ्यूज है कि क्या दोस्त को गिफ्ट दें, तो फिर आपके लिए यहां कुछ कूल और स्मार्ट गैजेट्स गिफ्ट आइडिया ऑप्शंस दिए हुए हैं.

Christmas Gift Ideas: दो दिन बाद यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस है. ऐसे में कई लोगों की टेंशन सीक्रेट सांता गेम ने बढ़ा दी है, कि आखिरी समय में सामने वाले को क्या गिफ्ट दिया जाए कि वो यादगार होने के साथ-साथ काम में भी आए. ऐसे में अगर आप भी इसी कशमकश में हैं, तो फिर फिक्र मत करिए. क्योंकि, हम लेकर आए हैं ऐसे 6 गैजेट्स आइडिया, जो आपके दोस्त को काफी पसंद आएंगे. सबसे खास बात तो यहां दिए गए गिफ्ट ऑप्शन 1000 रुपये की रेंज में आसानी से आ जाएंगे.

म्यूजिक लवर्स के लिए वायरलेस ईयरफोन

सीक्रेट सांता के लिए वायरलेस ईयरफोन हमेशा परफेक्ट चॉइस होते हैं. कॉलिंग से लेकर वर्कआउट और ट्रेवलिंग तक के लिए हर किसी को एक अच्छे बैकअप ईयरफोन की जरूरत होती है. ये आसानी से पॉकेट में आ जाते हैं, झटपट कनेक्ट हो जाते हैं और बिना उलझी तारों के क्लियर साउंड देते हैं. ऐसे में अगर आपको जिसे गिफ्ट देना है, वो ज्यादातर कॉल्स पर बीजी रहता है या ट्रेवलर है तो आप उसे अच्छी बैटरी लाइफ और नॉइज कैंसलेशन वाला ईयरफोन गिफ्ट कर सकते हैं.

गेमर के लिए बेस्ट है हेडफोन

हेडफोन का एक्सपीरियंस अलग ही होता है. ओवर-ईयर हेडफोन न सिर्फ शोर-गुल को ब्लॉक कर इमर्सिव म्यूजिक का मजा देते, बल्कि गेमिंग एक्सपीरियंस को भी अलग लेवल पर ले जाते हैं. ऐसे में वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए जो जूम कॉल्स के शोर से परेशान रहते हैं या गेमर्स के लिए जिन्हें बेहतर स्पेशियल ऑडियो चाहिए, उनके लिए ये एकदम परफेक्ट गिफ्ट है. आजकल तो सॉफ्ट कुशन पैडिंग वाले हेडफोन भी आने लगे हैं, जिसे घंटों इस्तेमाल करने के बाद भी कानों को तकलीफ नहीं होती है. ऐसे में आप अच्छे बैटरी बैकअप और मल्टीपॉइंट पेयरिंग वाले हेडफोन गिफ्ट कर सकते हैं.

फिटनेस फ्रिक के लिए स्मार्टवॉच

आजकल के स्मार्टवॉच टाइम से लेकर स्ट्रेस तक सब कुछ बताती है. स्मार्टवॉच के ब्राइट स्क्रीन पर नोटिफिकेशन से लेकर मौसम का हाल और हेल्थ का हाल एक नजर में दिख जाते हैं. क्योंकि, स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक कंट्रोल, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, हेल्थ ट्रैकिंग, कई सारे स्पोर्ट्स मोड और SpO2 ट्रैकर जैसे फीचर्स मिलते हैं. कुछ स्मार्टवॉच तो अच्छे वॉटर-रेज़िस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पसीने या पानी से वॉच को कोई नुकसान नहीं पहुंचता. ऐसे में आप भी अपने फिटनेस फ्रीक फ्रेंड को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं.

पार्टी लवर के लिए ब्लूटूथ स्पीकर

ब्लूटूथ स्पीकर किसी भी जगह को तुरंत पार्टी जोन बना देते हैं. ऐसे में अगर आपका दोस्त पार्टी लवर है तो आप उसे ब्लूटूथ स्पीकर्स दे सकते हैं. ये पोर्टेबल होते हैं और छोटी गेदरिंग्स या डेस्क पर के लिए शानदार ऑप्शन हैं. ये सारे ऑप्शन आपको अमेजन या फ्लिपकार्ट पर आसानी से 1000 रुपये के रेंज में मिल जाएंगे.

वर्कहॉलिक दोस्त के लिए स्मार्ट गैजेट

अगर आपका दोस्त कुछ ज्यादा ही वर्कहॉलिक है, तो फिर उसके लिए काम से जुड़े गैजेट्स अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है. ऐसे में आप उसे लैपटॉप स्टैंड गिफ्ट कर सकते हैं. ये लंबे वर्किंग आवर्स के लिए अच्छे होते हैं. इससे न सिर्फ बॉडी पोस्चर ठीक रहता है, बल्कि लैपटॉप ठंडा भी रहता है. इसे आप अमेजन और फ्लिपकार्ट से 1000 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas: बजट टाइट है? क्रिसमस पर दोस्तों को दें स्मार्टवॉच का शानदार तोहफा

यह भी पढ़ें: Christmas Gift Idea 2025: 500 से कम में दें ये खास गिफ्ट, Secret Santa का दिल हो जाएगा बाग बाग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >