1 जुलाई से बदल रहा Tatkal Ticket का नियम, IRCTC पर फौरन कर लें यह काम वरना बुक नहीं होगी टिकट

Tatkal Ticket New Rule: IRCTC 1 जुलाई 2025 से सभी तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य करने जा रहा है. यानी अब Tatkal टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर पहले अपना आधार नंबर लिंक करना जरूरी होगा. टिकट उसी मोबाइल नंबर से बुक किया जा सकेगा जो आधार से जुड़ा होगा.

IRCTC ने Tatkal टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. अब टिकट बुक करना सिर्फ एक क्लिक की प्रक्रिया नहीं रह गई है. नए नियम के तहत पहचान को अधिक महत्व दिया गया है. 1 जुलाई 2025 से Tatkal टिकट बुक कराने के लिए आधार वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया गया है. जी हां, अब Tatkal टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर पहले अपना आधार नंबर लिंक करना जरूरी होगा. टिकट उसी मोबाइल नंबर से बुक किया जा सकेगा जो आधार से जुड़ा होगा. यदि ऐसा नहीं किया गया, तो Tatkal बुकिंग शुरू होने के बावजूद टिकट बुक नहीं हो पाएगा.

क्यों लिया गया यह फैसला?

यात्रिओं को कहीं अचानक जाना हो तो वो Tatkal सेवा का लाभ उठाते हैं. लेकिन हाल के वर्षों में एजेंट्स और सॉफ्टवेयर के जरिए नकली अकाउंट बनाकर टिकटों की कालाबाजारी ने इस प्रक्रिया को सवालों के घेरे में ला दिया है. इस नए नियम का मकसद ऐसे दुरुपयोग को रोकना और आम लोगों तक सही तरीके से सुविधा पहुंचना है.

यह भी पढ़ें: आपके Aadhaar Card के साथ कोई और तो नहीं कर रहा खिलवाड़? मिनटों में बताएगी यह सरकारी वेबसाइट

IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक कैसे करें?

  • सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें.
  • फिर अपने यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन कर लें.
  • लॉगिन के बाद “My Profile” सेक्शन में जाएं और “Link Aadhaar” ऑप्शन चुनें.
  • अब आधार नंबर और नाम वही दर्ज करें जो आपके आधार कार्ड पर लिखा है.
  • इसके बाद सहमति वाले चेकबॉक्स को मार्क करें और “Send OTP” बटन पर क्लिक करें.
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करें और “Verify” पर क्लिक करें.
  • सभी जानकारी सही होने पर लिंकिंग हो जाएगी और इसकी कन्फर्मेशन SMS के द्वारा मिल जाएगी.

Tatkal टिकट बुक करने से पहले जान लें ये बातें 

अब Tatkal टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक एजेंट कोई टिकट बुक नहीं कर सकेंगे. इसका मतलब यह है कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली AC क्लास की और 11 बजे से खुलने वाली स्लीपर क्लास की Tatkal बुकिंग पहले आधे घंटे केवल आम यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी. एजेंटों को इसके बाद ही बुकिंग करने का मौका मिलेगा.

इसके साथ ही, 15 जुलाई से टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है. इस तारीख से काउंटर या वेबसाइट के माध्यम से Tatka टिकट बुक कराने के लिए आधार पर आधारित OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा. इस प्रक्रिया में वही मोबाइल नंबर मान्य होगा जो आधार कार्ड से लिंक है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन हो गई लेट या AC है खराब? IRCTC की वेबसाइट पर कर लें बस यह काम, पूरा पैसा होगा वापस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >