मुंबई की बारिश सह न पाया मुकेश अंबानी का एंटीलिया? टारपोलिन से ढंकी तस्वीर हो रही वायरल, सच क्या है?

Tarpaulin Covered Antilia Viral Post Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है मुकेश अंबानी के एंटीलिया की बारिश में ढंकी तस्वीर. इसे हाल के मॉनसून से जोड़कर अफवाह फैलाई जा रही है. असल में यह एक पुरानी तस्वीर है, जो इसके बनने के समय की हो सकती है. जानिए इस तस्वीर का असली सच और कैसे यह गलत जानकारी लोगों को कर रही है भ्रमित.

Tarpaulin Covered Antilia | Viral Post | Fact Check: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के आलीशान घर ‘एंटीलिया’ की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि दुनिया की सबसे महंगी रिहायशी इमारत टारपोलिन (प्लास्टिक की चादर) से पूरी तरह ढंकी हुई है, मानो तेज बारिश में उसे बचाया जा रहा हो. इससे अफवाहें भी उड़ने लगीं, क्या अंबानी का एंटीलिया भी मुंबई की बरसात नहीं झेल पाया?

सच कहें तो ये महज एक अफवाह है. वायरल हो रही तस्वीर असल में नयी नहीं है, बल्कि ऐसा माना जा रहा है कि यह एंटीलिया के निर्माण के समय की कोई पुरानी छवि है, जिसे मॉनसून सीजन के बहाने फिर से पेश किया गया है.

Polythene covered antilia / reddit post

Tarpaulin Covered Antilia: क्यों हो रही है यह तस्वीर वायरल?

वायरल तस्वीरों के पीछे का सच अक्सर उतना रोमांचक नहीं होता जितना सोशल मीडिया उन्हें बना देता है. इस केस में, एक अनजानी तस्वीर, जिसमें इमारत नीली टारपोलिन से ढंकी है, को लेकर लोगों ने कई कहानियां बना डालीं. इस तस्वीर के साथ रेडिट पर डाले गए एक पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि अंबानी के घर में सीलन हो गई है, तो कुछ ने इसे “बिजार वेल्थ शो” का मजाक उड़ाते हुए शेयर किया.

एंटीलिया: एक नजर में

27 मंजिला एंटीलिया की कीमत करीब 1 अरब डॉलर आंकी जाती है और यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की सबसे महंगी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज में से एक मानी जाती है. इसमें जिम, पर्सनल थियेटर, हेलिपैड्स, स्विमिंग पूल्स, मंदिर और यहां तक कि एक बर्फ का कमरा भी है, जिससे मुंबई की गर्मी में भी बर्फबारी का आनंद लिया जा सके.

Tarpaulin Covered Antilia: अफवाहों के दौर में सच्चाई की खोज

यह पहला मौका नहीं है जब अंबानी परिवार से जुड़ी किसी चीज को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया हो. उनकी लाइफस्टाइल, गाड़ियां और यहां तक कि समारोह भी अक्सर मीम्स और अफवाहों का हिस्सा बनते हैं. लेकिन इस बार एंटीलिया की यह तस्वीर एक तरह की गलतफहमी है, जिसे तथ्यों के साथ खारिज किया जा सकता है.

तो अगर आप भी इस तस्वीर को देखकर चौंक गए थे, तो अब निश्चिंत हो जाइए. ना तो एंटीलिया में कोई खराबी आई है, और ना ही अंबानी जी के पास पैसों की कमी हुई है. यह बस सोशल मीडिया का एक और शिगूफा है, और हम सब यह जानते हैं कि वहां हर रोज नया ‘वायरल सच’ जन्म लेता है.

₹12,000 की नौकरी में महिलाओं के लिए चुन्नी-पिन अनिवार्य! कंपनी के ड्रेस कोड पर सोशल मीडिया में बवाल

WATCH: आंखों की देखभाल या सोशल मीडिया स्टंट? डॉक्टर बोले- Urine Eye Wash का यह ट्रेंड खतरनाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >