20 हजार में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन, मिलेंगी बड़ी खूबियां

Samsung Galaxy M35 5G Launch Date: सैमसंग अपनी एम-सीरीज का नया फोन गैलेक्सी M35 5G जल्द ही भारत में लॉन्च करनेवाला है. बजट रेंज में आनेवाला यह फोन 6000mAh की बैटरी और 50MP के प्राइमरी लेंस वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होकर आ सकता है.

Samsung Galaxy M35 5G भारत में इसी महीने लॉन्च होने जा रहा है. इस फोन का लैंडिंग पेज अमेजन पर लाइव हुआ है.

फोन की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल जानकारियां दे दी हैं. इस फोन को 6000mAh बैटरी के साथ लाया जा रहा है.

सैमसंग का नया मिड रेंज बजट वाला फोन Galaxy M35 5G की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है. Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है.

Galaxy M35 5G फोन 6000mAh की दमदार बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और AMOLED डिस्प्ले के साथ आयेगा.

Samsung Galaxy M35 5G को कंपनी 17 जुलाई को लॉन्च करेगी. यह फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

यह कंपनी की M-सीरीज का हिस्सा होगा. ये फोन डार्क ब्लू, लाइट ब्लू और ग्रे कलर में आयेगा. ये फोन Amazon Prime Day Sale का हिस्सा होगा.

Samsung Galaxy M35 5G में 6.6-inch का FHD+ Super AMOLED Infinity O डिस्प्ले मिल सकता है. इसमें Exynos 1380 प्रॉसेसर मिलेगा.

सैमसंग गैलेक्सी एम35 फोन 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है. फोन की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड किया जा सकता है.

सैमसंग का यह फोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करेगा. इसमें 50MP के प्राइमरी लेंस, 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP के मैक्रो लेंस का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी इस फोन के फ्रंट में कंपनी 13MP का कैमरा दे सकती है.

सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है. यह डिवाइस 6000mAh की बैटरी के साथ आयेगा, जो 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. इस फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा.

Moto G85 5G Review: 32MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ आया Motorola का सस्ता फोन

Samsung लायी Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6, AI फीचर्स से लैस नये फोल्डेबल फोन

Redmi 13 5G Launch: 13 हजार के बजट में लॉन्च हुई रेडमी की ये दमदार फोन, जानें इसके टॉप फीचर्स

Motorola Edge 50: BIS वेबसाइट पर दिखा मोटोरोला का यह धांसू स्मार्टफोन, भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >