मोबाइल में है नेटवर्क फुल, फिर भी कट जा रही कॉल? तो 1 मिनट में ऐसे करें फिक्स

How to Fix Call Drop Issues: अगर आपके फोन में भी नेटवर्क होने के बावजूद कॉल कट जाती है, तो फिर आज हम आपके लिए कुछ ट्रिक्स लेकर आए हैं. जिससे आप अपने इस परेशानी से चुटकी में पीछा छुड़ा सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस एक सेटिंग को ऑफ करना है उसके बाद आप आराम से कॉल पर बात कर सकते हैं.

How to Fix Call Drop Issues: कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपके फोन में नेटवर्क पूरा है लेकिन कॉल पर बात करने के दौरान अचानक से कॉल कट जाती हो? अगर हां, तो ये सिर्फ नेटवर्क की समस्या नहीं बल्कि आपके फोन के कुछ सेटिंग्स के कारण भी हो सकती है. कभी-कभी हम अनजाने में अपने स्मार्टफोन में कोई ऐसी सेटिंग्स ऑन कर देते हैं या कोई ऐसा मोड ऑन कर देते हैं, जिससे कॉल की क्वालिटी खराब हो जाती है और कॉल अचानक से कट जाता है. इनके बारे में शायद आप को जानकारी नहीं होगी. लेकिन कोई बात नहीं आज हम आपको इसे ठीक करने के तरीके के बारे में बताएंगे. जिससे आपको दोबारा परेशानी न झेलना पड़े. तो फिर चलिए जानते हैं.

आधा भारत नहीं जानता iPhone खरीदने का सही समय, जान जाएगा तो कहेगा- अच्छा हुआ तब नहीं खरीदा

बैटरी सेवर मोड

अक्सर हम अपने फोन में बैटरी सेवर मोड ऑन कर छोड़ देते हैं ताकि लंबे समय तक फोन की बैटरी चल सके. अपको बता दें कि ऐसा करने से बैटरी तो लंबे समय तक चल जाएगी. लेकिन फोन का परफॉर्मेंस कम हो जाएगा. इस मोड को ऑन करते ही फोन के बैकग्राउंड में चल रही कई सर्विसेज बंद हो जाती है. जिसका असर कॉल क्वालिटी पर देखने को मिलता है. ऐसे में अगर आप भी अपने फोन में हमेशा बैटरी सेवर मोड ऑन रखते हैं, तो इसे तुरंत ऑफ कर दें. साथ ही इसे तभी ही ऑन करें जब बैटरी बचाने की जरूरत हो.

5G नेटवर्क

अचानक से कॉल के कटने की एक वजह आपका 5G नेटवर्क या Wi-Fi हो सकता है. अभी भी कई जगह ऐसे हैं जहां 5G नेटवर्क उतनी अच्छी नहीं है. ऐसे में 5G और 4G के बीच नेटवर्क बदलता रहता है. जिस कारण भी या तो अचानक से कॉल कट हो जाता है या फिर बात करते-करते आवाज चली जाती है. इसलिए अपने एरिया के नेटवर्क के हिसाब से अपने फोन में 5G या 4G नेटवर्क सेट कर लें. इसके अलावा कभी-कभी Wi-Fi Calling के कारण दिक्कत हो सकती है. Wi-Fi नेटवर्क अच्छा नहीं होने के कारण भी ये समस्या आ सकती है.

फोन के सॉफ्टवेयर को करें अपडेट

अपने स्मार्टफोन को हमेशा अपडेट करते रहे क्योंकि किसी बग के कारण भी कॉल कट जाता है या कई बार आवाज आनी बंद हो जाती है. ऐसे में अपने फोन को हमेशा अपडेट करते रहना जरूरी है. इसके लिए आप अपने फोन के Settings में जाकर System Update वाले ऑप्शन में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके फोन में लेटेस्ट अपडेट आया है या नहीं. फोन को अपडेट करते रहने से काफी तरह की समस्या दूर हो जाएगी.

ऑफिस का लैपटॉप भीग गया बारिश में? तो भूलकर भी न करना ये काम, वरना देने पड़ेंगे जेब से पैसे

बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >