Viral Job Offer: बिना डिग्री और CV के पाओ ₹1 करोड़ की नौकरी, बेंगलुरु के AI स्टार्टअप की पेशकश

Viral Job Offer: बेंगलुरु की स्टार्टअप Smallest AI ने ₹1 करोड़ CTC वाली फुल-स्टैक डेवलपर की नौकरी निकाली है. खास बात यह है कि इसमें न डिग्री चाहिए, न ही CV. जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और क्यों हो रहा है यह पोस्ट वायरल

Viral Job Offer: नौकरी का नया अंदाज: न डिग्री, न CV – सिर्फ हुनर चाहिए! बेंगलुरु स्थित AI स्टार्टअप Smallest AI ने एक अनोखी और चर्चा में आई नौकरी की पेशकश की है. कंपनी के फाउंडर सुदर्शन कामथ ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ₹1 करोड़ CTC वाली फुल-स्टैक टेक लीड की वैकेंसी पोस्ट की है, वो भी बिना किसी डिग्री या रिज्यूमे की मांग के.

Viral Job Offer: सैलरी पैकेज की डिटेल

₹60 लाख सालाना फिक्स्ड सैलरी

₹40 लाख कंपनी की हिस्सेदारी (Equity)

कुल CTC: ₹1 करोड़

Viral Job Offer: योग्यता और स्किल्स क्या चाहिए?

4-5 साल का अनुभव

टेक्नोलॉजी: Next.js, Python, React.js

स्केलेबल सिस्टम्स पर काम करने का अनुभव बोनस पॉइंट देगा.

Job Offer Viral / X

Viral Job Offer: आवेदन कैसे करना है?

कोई CV या डिग्री नहीं चाहिए

सिर्फ 100 शब्दों में अपना परिचय लिखें

अपने बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के लिंक साझा करें.

Viral Job Offer: वर्क मोड क्या होगा?

ऑफिस बेस्ड जॉब (5 दिन/सप्ताह)

कुछ हद तक फ्लेक्सिबिलिटी

₹12,000 की नौकरी में महिलाओं के लिए चुन्नी-पिन अनिवार्य! कंपनी के ड्रेस कोड पर सोशल मीडिया में बवाल

Viral Job Offer: सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 3 लाख 22 हजार से ज्यादा व्यूजमिले. कई यूजर्स ने इस स्किल-फर्स्ट अप्रोच की तारीफ की, वहीं कुछ ने रिमोट वर्क की कमी और सैलरी स्ट्रक्चर पर सवाल उठाए.

Viral Job Offer: क्यों है ये ट्रेंड खास?

यह पहल दिखाती है कि अब कंपनियां डिग्री से ज्यादा स्किल्स और प्रैक्टिकल नॉलेज को महत्व दे रही हैं. Smallest AI जैसी कंपनियां अब कोडिंग स्किल्स और रियल-वर्ल्ड एक्सपीरिएंस को प्राथमिकता दे रही हैं.

तरबूज देख नन्हे हाथी के मुंह में आया पानी, महिला के पास ऐसे भागा कि वायरल हो गई क्यूट वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >