Jio या Airtel नहीं, यह कंपनी लायी Sasta Recharge प्लान, 175 रुपये में मिल रहा बहुत कुछ

Sasta Recharge : Vi के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 15 OTT Apps का ऐक्सेस मिलता है. इससे यूजर्स वेब सीरीज, फिल्म - सिनेमा सहित और भी कई चीजों का फायदा उठा पाएंगे.

Sasta Recharge Plan: टेलीकॉम टैरिफ महंगे करने के बाद अब सस्ते प्लान्स उतारने की छिड़ी रेस में एयरटेल और जियो से मुकाबला करने के लिए वोडाफोन आईडिया यानी Vodafone Idea (Vi) ने 175 रुपये का नया प्लान पेश किया है. कंपनी ने इसे एक Vi Super Pack बताया है. इसमें यूजर्स को कई बेनेफिट्स ऑफर किये जा रहे हैं.

Sasta Recharge : 15 OTT Apps का ऐक्सेस

Vodafone Idea Vi Vi के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 15 OTT Apps का ऐक्सेस मिलता है. इसकी मदद से यूजर्स वेब सीरीज, फिल्म – सिनेमा सहित और भी कई चीजों का फायदा उठा पाएंगे. इस रीचार्ज के बाद वीआई यूजर्स को SonyLIV, ZEE5, FanCode, Playflix, ManoramaMAX सहित कई प्लैटफॉर्म की सुविधा एक ही ऐप पर नजर आयेगी.

Sasta Recharge : 28 दिनों की वैलिडिटी

Vi के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 10GB मोबाइल डेटा ऐक्सेस करने को मिलेगा. Vi के इस रीचार्ज प्लान का फायदा प्रीपेड यूजर्स को देखने को मिलेगा. यहां OTT की कैटेगरी में कई रीचार्ज प्लान मौजूद हैं. Vi का यह रीचार्ज प्लान यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी देता है. प्लान वैलिडिटी के दौरान यूजर्स OTT का आनंद ले सकते हैं. यह प्लान सब्सक्राइब करने से पहले जान लें कि Vi के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और SMS आदि की सुविधा नहीं मिलेगी.

Sasta Recharge : Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए

Vodafone Idea Vi के पोर्टफोलियो में एक कुछ – कुछ इसी तरह 151 रुपये का रीचार्ज प्लान भी है. इसमें यूजर्स को 4GB डेटा ऐक्सेस करने को मिलेगा. इसमें Disney+ Hotstar Subscription का ऐक्सेस मिलेगा. Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मिलेगा. वहीं, वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में 4GB डेटा का ऐक्सेस सिर्फ 30 दिनों के लिए मिलेगा.

Jio और BSNL के एक साल वाले प्लान में से सस्ता और अच्छा कौन? खुद देख लें अंतर

Jio का नया प्लान : एक बार रीचार्ज करें और 3 महीने से ज्यादा फ्री टॉकटाइम, हर दिन 2GB डेटा पाएं

VI यूजर्स की मौज! दो महीनों की छुट्टी, सिर्फ इतने रुपये में मिलेंगे 50GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स FREE

84 दिनों की छुट्टी, रोज 1.5GB डेटा JIO-Airtel-BSNL या VI, जानें आपके लिए कौन रिचार्ज प्लान रहेगा बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >