Festive Season सेल में Samsung ने लहराया परचम, Apple ने भी चौंकाया, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

Festive Season Sale: टेक इनसाइट ने एक ब्लॉग में कहा, त्योहारी सेल के पहले दौर में सैमसंग 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन की बिक्री में सबसे आगे रही, जबकि ऐपल दूसरे स्थान पर रही.

Navratri Festival: Festive Season की सेल में सैमसंग ने स्मार्टफोन सेगमेंट में ऐपल को पीछे छोड़कर परचम लहरा दिया है. फेस्टिव के पहले फेज में सैमसंग संख्या के लिहाज से 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन खंड में शीर्ष पर रही है. सेमीकंडक्टर सूचना मंच टेक इनसाइट्स ने कहा कि उपभोक्ताओं ने 26 सितंबर से छह अक्टूबर के बीच आयोजित त्योहारी सेल के दौरान 10 लाख से अधिक आईफोन खरीद डाले.

सैमसंग पहले, ऐपल दूसरे स्थान पर

टेक इनसाइट ने मंगलवार को प्रकाशित एक ब्लॉग में कहा, त्योहारी सेल के पहले दौर में सैमसंग 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन की बिक्री में सबसे आगे रही, जबकि ऐपल दूसरे स्थान पर रही. प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों- अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपने मंच पर त्योहारी सेल आयोजित की थी, जिसमें ग्राहकों के लिए कई तरह की छूट एवं आकर्षक पेशकश भी की गई थी.

नवरात्रि पर ऑफलाइन बिक्री ने भी पकड़ ली रफ्तार

ब्लॉग में कहा गया है कि सैमसंग फ्लिपकार्ट और अमेजन पर त्योहारी बिक्री का मुख्य प्रायोजक भी थी जिससे इसे अतिरिक्त बढ़ावा मिला. टेक इनसाइट्स का अनुमान है कि त्योहारी बिक्री के पहले चरण की अवधि में हुई कुल स्मार्टफोन बिक्री में ऑनलाइन बिक्री का हिस्सा 78 प्रतिशत रहा. नवरात्रि की शुरुआत के साथ ऑफलाइन बिक्री ने भी रफ्तार पकड़ ली थी.

ऐपल ने चौंकाया

इस त्योहारी सेल में दिग्गज कंपनी ऐपल का 16 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहना आश्चर्यजनक रहा. इसमें आईफोन 15 और आईफोन 13 मॉडल की बिक्री का प्रमुख योगदान रहा. ओप्पो समूह (ओप्पो और वनप्लस), शाओमी और रियलमी त्योहारी मौसम के पहले चरण में संख्या के लिहाज से शीर्ष पांच स्मार्टफोन विक्रेता कंपनियों में शामिल रहे.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: फ्लिपकार्ट और अमेजन कैसे बेच लेते हैं बाजार से सस्ता सामान? यहां है फॉर्मूला

Hero Splendor से लेकर Honda Activa तक, सस्ते में मिल रहे स्कूटर और बाइक, Flipkart BBD Sale में बेस्ट डील्स

Apple Diwali Sale: सस्ते मिलेंगे आईफोन्स सहित ऐपल के सभी प्रॉडक्ट्स, इस दिन से शुरू हो रही सेल

20 हजार सस्ता मिलेगा iPhone 15 Pro, यहां है डील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >