AI Tutor Appu: छोटे बच्चों को पढ़ाने आया एआई, रॉकेट लर्निंग ने पेश किया खास मॉडल

AI Tutor Appu: रॉकेट लर्निंग ने भारत में 3-6 साल के बच्चों के लिए AI-आधारित ट्यूटर 'अप्पू' लॉन्च किया. यह मल्टी-लैंग्वेज, इंटरैक्टिव और पर्सनालाइज्ड एजुकेशनल एक्सपीरिएंस देगा. जानें पूरी जानकारी.

AI Tutor Appu: भारत में बच्चों की शिक्षा को नया रूप देगा ‘अप्पू’

गैर-लाभकारी संगठन रॉकेट लर्निंग ने तीन से छह साल की उम्र के बच्चों के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्यूटर लॉन्च किया है. यह इंटरैक्टिव और पर्सनलाइज्ड एजेकेशनल एक्सपीरिएंस देने वाला एक एडटेक प्लैटफॉर्म है, जिसे शुरुआत में हिंदी भाषा में लॉन्च किया गया है.

20 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होगा ‘अप्पू’

रॉकेट लर्निंग का यह एआई-आधारित ट्यूटर मराठी, पंजाबी और अन्य भारतीय भाषाओं सहित कुल 20 भाषाओं में पेश किया जाएगा. यह छोटे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को और अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाएगा.

बचपन की शिक्षा का महत्व

रॉकेट लर्निंग के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी विशाल सुनील ने बताया कि छह साल की उम्र तक बच्चे के मस्तिष्क का 85% विकास हो जाता है. ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है. ‘अप्पू’ को खासतौर पर बच्चों के आईक्यू को बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभ को आम जनता तक पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है.

एआई-आधारित शिक्षा का भविष्य

भारत में डिजिटल शिक्षा तेजी से आगे बढ़ रही है और ऐसे में एआई-आधारित ट्यूटर ‘अप्पू’ एक बड़ा बदलाव ला सकता है. यह बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाएगा, उन्हें नयी और रोचक तरीकों से ज्ञान प्राप्त करने का अवसर देगा.

यह भी पढ़ें: Good News: भारत के एआई मिशन को जल्द मिलेगा बिल गेट्स का साथ, ये है लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें: Grok AI: गाली-गलौज पर क्यों उतरा एलन मस्क का AI? जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >