Reliance Disney JV: रिलायंस और डिज्नी के बीच पूरा हुआ मर्जर, बनी देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी

Reliance Disney JV: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने घोषणा की है कि वायाकॉम 18 के मीडिया और जियोसिनेमा व्यवसायों का स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में विलय पूरा हो गया है.

Reliance Disney JV: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (वायाकॉम 18) और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी (एनवाईएसई : डीआईएस) (डिज्नी) ने घोषणा की है कि वायाकॉम 18 के मीडिया और जियोसिनेमा व्यवसायों का स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) में विलय पूरा हो गया है. एनसीएलटी मुंबई, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और अन्य रेगुलेटिंग अथॉरिटीज की स्वीकृति के बाद यह घोषणा की गई. इसके अलावा रिलायंस ने ज्वाइंट वेंचर में 11,500 करोड़ रुपये (लगभग 1.4 बिलियन यूएस डॉलर) का निवेश किया है. ज्वाइंट वेंचर ने वायाकॉम 18 और आरआईएल को शेयर आवंटित कर दिये हैं.

खास बातें –

रिलायंस ने संयुक्त उद्यम में किया 11,500 करोड़ रुपये का निवेश
नीता एम. अंबानी होंगी रिलायंस और डिज्नी ज्वाइंट वेंचर की चेयरपर्सन

किसकी हिस्सेदारी कितनी?

रिलायंस और डिज्नी के बीच इस लेनदेन में जॉइंट वेंचर का मूल्य पोस्ट-मनी आधार पर ₹ 70,352 करोड़ (लगभग 8.5 बिलियन यूएस डॉलर) माना गया है. संयुक्त उद्यम पर आरआईएल का नियंत्रण रहेगा. इसमें आरआईएल का 16.34%, वायकॉम18 का 46.82% और डिज्नी का 36.84% हिस्सा होगा.

नीता अंबानी होंगी संयुक्त उद्यम की अध्यक्ष

नीता एम. अंबानी संयुक्त उद्यम की अध्यक्ष होंगी, जबकि रणनीतिक मार्गदर्शन के लिए उदय शंकर को संयुक्त उद्यम का उपाध्यक्ष बनाया गया है. भारत में संयुक्त उद्यम पर टीवी और डिजिटल प्लैटफॉर्म के सबसे प्रतिष्ठित और आकर्षक मीडिया ब्रांड हैं. टीवी चैनल्स ‘स्टार’ और ‘कलर्स’ के अलावा डिजिटल प्लैटफॉर्म पर ‘जियोसिनेमा’ और ‘हॉटस्टार’ दर्शकों को मनोरंजन और खेल से जुड़े कंटेंट का व्यापक विकल्प देंगे.

JioStar डोमेन हो गया लाइव, बनेगा Reliance Jio और Disney+ Hotstar का स्ट्रीमिंग प्लैटफाॅर्म?

JioHotstar Domain बिक गया, लेकिन Reliance नहीं, ये हैं खरीदार

JioHotstar के बदले बंदे ने रखी 1 करोड़ की मांग, और Reliance घास ही नहीं डाल रही

Jio Hotstar Domain खरीदकर दिल्ली के लड़के ने लगाया मौके पे चौका, Reliance के सामने रखी करोड़ों की डिमांड, जानें पूरी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >