Reliance Jio Frames: भारत में लॉन्च हुआ AI-पावर्ड स्मार्ट चश्मा, Meta Ray-Ban को देगा टक्कर

Reliance Jio ने AGM 2025 में लॉन्च किया Reliance Jio Frames- AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास जो HD फोटो, वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग और मल्टी-लिंगुअल सपोर्ट के साथ आता है. जानिए इसकी खासियतें

रिलायंस जियो ने आखिरकार AI टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम रखते हुए अपना पहला स्मार्ट-चश्मा Reliance Jio Frames लॉन्च कर दिया है. 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में आकाश अंबानी ने इस डिवाइस को पेश किया, जो सीधे तौर पर Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज को चुनौती देता है. खास बात यह है कि Jio Frames को पूरी तरह भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

क्या है Jio Frames?

Jio Frames एक AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास है जो यूजर को हैंड्स-फ्री अनुभव देता है. इसमें इनबिल्ट बैटरी, ओपन-ईयर स्पीकर, कैमरा और Jio का मल्टी-लिंगुअल AI असिस्टेंट शामिल है. यह डिवाइस हिंदी, तमिल, बंगाली, मराठी, गुजराती जैसी कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे यह भारत के हर कोने में उपयोगी बनता है.

क्या-क्या कर सकता है Jio Frames?

  • HD तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा
  • सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग
  • सभी कंटेंट Jio AI Cloud में ऑटोमैटिक सेव
  • कॉल, मीटिंग, म्यूजिक और पॉडकास्ट के लिए ओपन-ईयर स्पीकर
  • रियल-टाइम ट्रांसलेशन और वॉयस कमांड्स.

Reliance Jio Frames: AI से लैस, आपका पर्सनल असिस्टेंट

Jio Frames सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि एक AI-पावर्ड साथी है. यह यूजर को खाना बनाते समय स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी बता सकता है, किताबों का सारांश दे सकता है, और ट्रैवल के दौरान आसपास के लैंडमार्क्स की जानकारी भी प्रदान कर सकता है. यह सब कुछ वॉयस कमांड के जरिए संभव है.

भारत के लिए बना, भारत में बना

Jio Frames को “Made in India” विजन के तहत तैयार किया गया है. यह भारतीय जीवनशैली, भाषा और डिजिटल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा स्मार्ट डिवाइस है जो AI को आम लोगों के जीवन में सहजता से शामिल करता है.

RIL AGM 2025: भारत में AI के लिए रिलायंस और गूगल क्लाउड ने मिलाया हाथ

टेस्ला से चार गुना बड़ा होगा रिलायंस का गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स, भारत की ऊर्जा क्रांति का बनेगा नया चेहरा

RIL AGM 2025: रिलायंस और मेटा की भारत में एंटरप्राइज एआई सॉल्यूशंस के लिए साझेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >