Jio का एनिवर्सरी मंथ ऑफर, 1 महीने के फ्री रिचार्ज के साथ मिलेगा 3000 रुपये का वाउचर

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio ने टेलीकॉम सेक्टर में अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए जियो ने अपने 500 मिलियन यूजर्स भी पूरे कर लिए हैं. ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे ऑफर्स का लाभ दे रही है. जानिए इन ऑफर्स के बारे में विस्तार से.

Jio 9th Anniversary Offerदेश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio 5 सितंबर को अपनी दसवीं वर्षगांठ में प्रवेश करने वाला है. दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो के 9 साल पूरे हो गए हैं और इसी के साथ कंपनी ने अब तक पूरे भारत में 500 मिलियन यूजर्स भी पूरे कर लिए हैं. ऐसे में Jio इस ऐतिहासिक खुशी को अपने यूजर्स के साथ बांट रहा है. कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कई सारे ऑफर्स की पेशकश की है. कंपनी ने 349 रुपये का सेलिब्रेशन प्लान ऑफर का ऐलान किया है. इस प्लान का फायदा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही यूजर्स उठा सकते हैं. इस सेलिब्रेशन प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग, JioHotstar, JioSaavn, Zomato Gold मेंबरशिप, डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड्स जैसे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से.

Jio का 349 रुपये वाला एनिवर्सरी मंथ ऑफर

रिलायंस जियो कि ओर से 349 रुपये का एनिवर्सरी मंथ ऑफर का ऐलान किया गया है. इस प्लान में यूजर्स को 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलेगा. इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 3000 रुपये तक का वाउचर ऑफर कर रही है. जिसमें

  • 1 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन
  • 1 महीने के लिए JioSaavn Pro पर अनलिमिटेड कॉलिंग ट्यूनस
  • 3 महीने के लिए Zomato Gold मेंबरशिप,
  • AJIO पर फैशन डील्स ,
  • EaseMyTrip पर ट्रैवल ऑफर्स
  • 6 महीने के लिए Netmeds
  • JioGold पर 2% अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड
  • JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल

वहीं, इस प्लान में सबसे खास बात तो यह है कि, अगर यूजर लगातार 12 महीनों तक इस रिचार्ज प्लान को चुनते हैं, तो 13वें महीने उन्हें ये सारी सर्विस फ्री में मिलेगी. इस प्लान का फायदा यूजर्स 5 सितंबर से उठा पाएंगे.

जियो 9वीं सालगिरह ऑफर

ये ऑफर्स भी किये गए ऐलान

349 रुपये के एनिवर्सरी मंथ ऑफर के अलावा जियो ने 5 से 7 सितंबर के बीच एनिवर्सरी वीकेंड का भी ऐलान कियाहै. इस दौरान, सभी 5G स्मार्टफोन यूजर्स को उनके मौजूदा प्लान के अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, 4G यूजर्स 39 रुपये के ऐड-ऑन से 3GB डेली डेटा का लाभ उठा सकते हैं.

सिर्फ चाहिए कॉलिंग रिचार्ज? तो Jio के इन सस्ते प्लान्स से होगी अनलिमिटेड बात

Jio का डिजिटल जश्न, 10वें साल में यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >