Jio का नया फंडा: दुकान से रिचार्ज करो और ₹50 बचाओ! जानिए पूरा प्लान

रिपोर्ट्स की मानें, तो रिलायंस जियो ने 249 रुपये वाले प्लान को ऑनलाइन से हटाकर सिर्फ ऑफलाइन रिचार्ज के लिए रखा है. खबर है कि अब जियो स्टोर पर जाकर ₹50 तक की बचत की जा सकती है. जानिए पूरी बात

Reliance Jio ने एक बार फिर ग्राहकों के लिए चौंकाने वाला ऑफर पेश किया है. जहां Airtel और Vi (Vodafone Idea) जैसी टेलीकॉम कंपनियां सस्ते प्लान धीरे-धीरे हटा रही हैं, वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Jio ने ₹249 वाले अपने पुराने प्लान को फिर से ऑफलाइन रिचार्ज के जरिए उपलब्ध कराया है. यानी अब अगर आप Jio Store या किसी नजदीकी मोबाइल दुकान पर जाकर रिचार्ज करते हैं, तो आप ₹50 तक की बचत कर सकते हैं. हालांकि, हम इस बात का दावा नहीं कर रहे हैं.

Jio का ₹249 वाला प्लान अब कहां और कैसे मिलेगा?

Jio ने अपने ₹249 प्लान को अब केवल ऑफलाइन रिचार्ज चैनलों के लिए उपलब्ध रखा है. इसका मतलब यह है कि अगर आप Jioऐप या वेबसाइट से रिचार्ज करने की कोशिश करेंगे, तो यह प्लान वहां दिखाई नहीं देगा. लेकिन अगर आप किसी Jio Store या मोबाइल रिचार्ज दुकान पर जाते हैं, तो यह प्लान आसानी से उपलब्ध रहेगा.

₹249 प्लान में आपको रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Jioऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है.

ऑनलाइन क्यों नहीं दिख रहा है ₹249 प्लान?

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, Jio ने अपने रिचार्ज पोर्टल से Daily1GB सेक्शन हटा दिया है, जिससे यूजर्स को यह प्लान दिखाई नहीं देता. हालांकि, अगर कोई यूजर 249 या 209 टाइप करके सर्च करे, तो यह प्लान अभी भी एक्टिव दिखाई देता है.

इससे पहले ₹209 प्लान (22 दिन वैलिडिटी, 1GB/day) भी हटा दिया गया था, लेकिन अब वह भी सर्च करने पर ही मिलता है.

₹50 की बचत कैसे हो रही है?

वर्तमान में Jioऐप पर 1.5GB/day डेटा वाला ₹299 प्लान ऑनलाइन उपलब्ध है. अगर यूजर वही डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो ₹249 प्लान खरीदकर ₹50 तक बचा सकते हैं.

यानी, ऑनलाइन रिचार्ज ₹299 में

वही वैलिडिटी ऑफलाइन रिचार्ज ₹249 में

Airtel और Vi की स्थिति क्या है?

Airtel और Vodafone Idea दोनों ने भी ₹249 वाले बेसिक प्लान को हटा दिया है.

Airtel अब न्यूनतम ₹299 से शुरुआत करता है.

Vi ने ₹239 वाला प्लान जारी रखा है, जो अभी भी 1GB/day डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है.

इस तरह तीनों कंपनियां धीरे-धीरे सस्ते प्लान्स को खत्म कर रही हैं, जिससे ग्राहक 1.5GB या 2GB/day वाले महंगे प्लान्स की ओर बढ़ें.

क्यों हटाये जा रहे हैं सस्ते प्लान?

टेलीकॉम कंपनियां अपने ARPU (Average Revenue Per User) को बढ़ाना चाहती हैं.

जब ग्राहक सस्ते प्लान से महंगे प्लान में जाएंगे, तो कंपनियों का लाभ (EBITDA) बढ़ेगा.

TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) इस पर दखल नहीं दे रहा, क्योंकि कंपनियों को अपने प्लान्स को बदलने या हटाने की अनुमति है.

आगे क्या होगा?

2026 तक इन कंपनियों के और भी बेसिक प्लान्स महंगे होने की उम्मीद है. फिलहाल 5G के लिए कोई सस्ता प्लान नहीं आया है, लेकिन अगर वह लॉन्च होता है तो बजट यूजर्स के लिए डेटा खर्च और बढ़ जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए साझा की गई है. रिचार्ज करने से पहले संबंधित टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक सोर्स पर जाकर प्लान की पुष्टि करना बेहतर होगा. किसी भी रिचार्ज से जुड़ा फैसला पूरी तरह यूजर के विवेक पर आधारित होगा. प्रभात खबर में हम प्लान की कीमत, सेवाओं या शर्तों में किसी भी बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.

FAQs – Jio ₹249 प्लान से जुड़े आम सवाल

क्या ₹249 प्लान अभी भी रिचार्ज किया जा सकता है?

हां, लेकिन सिर्फ Jio स्टोर या मोबाइल दुकान से ऑफलाइन रिचार्ज करवाना होगा.

क्या ऑनलाइन Jio ऐप से यह प्लान नहीं मिलेगा?

नहीं, यह प्लान ऐप या वेबसाइट पर दिखाई नहीं देता.

क्या ₹249 और ₹299 में कोई बड़ा फर्क है?

₹249 में रोज 1GB डेटा मिलता है, जबकि ₹299 में 1.5GB/Day.

क्या Airtel और Vi में भी ऐसे ऑफर हैं?

फिलहाल Airtel ने ₹249 प्लान हटा दिया है. Vi ₹239 वाला सस्ता विकल्प दे रहा है.

Vi का बड़ा धमाका: अब नहीं रहेगा 1 दिन का डेटा लिमिट! पूरे 84 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

Jio vs Airtel: 449 रुपये में किसका प्लान है बेहतर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >