स्पेस टेक्नोलॉजी में लगातार नये प्रयोग हो रहे हैं और इसी कड़ी में Reflect Orbital नाम के स्टार्टअप ने एक अनोखा आइडिया पेश किया है. कंपनी ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिससे रात के समय भी धरती पर सूरज की रोशनी पहुंचाई जा सके. यह सेवा बेहद प्रीमियम है और इसकी कीमत लगभग ₹4.5 लाख प्रति घंटे तय की गई है.
कैसे काम करती है यह तकनीक?
इस सिस्टम में सैटेलाइट्स पर लगे विशेष मिरर सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं. ये मिरर उस रोशनी को धरती पर किसी खास लोकेशन पर फोकस करते हैं. इसमें प्रिसिजन मिरर अलाइनमेंट और एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे रोशनी सही जगह पर पहुंच सके.
कहां हो सकता है इस्तेमाल?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह तकनीक रात के समय कंस्ट्रक्शन साइट्स, बड़े इवेंट्स और इमरजेंसी ऑपरेशंस में बेहद उपयोगी हो सकती है. रिफ्लेक्ट ऑर्बाइटल की वेबसाइट कहती है कि इसके अलावा बिजली की कमी वाले इलाकों में भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.
पर्यावरण और चुनौतियां
इस तकनीक से बिजली की खपत कम हो सकती है क्योंकि यह प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल करती है. हालांकि, इसका असर इकोसिस्टम और प्राकृतिक दिन-रात के चक्र पर चिंता का विषय है. साथ ही, इसकी ऊंची कीमत, जटिल तकनीक और सरकारी अनुमतियां बड़ी चुनौतियां हैं.
लाइटिंग और एनर्जी सेक्टर में क्रांति
अगर यह तकनीक सफल होती है, तो यह लाइटिंग और एनर्जी सेक्टर में क्रांति ला सकती है. साथ ही, स्पेस-बेस्ड सर्विसेज के नये अवसर भी खुल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Made In India: 6-स्ट्रोक इंजन ने मचाया धमाल, लो-एमिशन और मल्टी-फ्यूल टेक्नोलॉजी का दम
यह भी पढ़ें: AI चिप से लौटी रोशनी: आंखों में लगाया गया स्मार्ट इम्प्लांट, बनाएगा नेत्रहीनों को पढ़ने के काबिल
