Realme P4 Power Review: 10001mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार? पढ़िए पूरा रिव्यू

अगर आप गेमर हैं और बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर Realme P4 Power आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 10001mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबा बैटरी बैकअप ऑफर करता है. यहां जानिए इस मॉडल का पूरा रिव्यू.

Realme P4 Power Review: चाइनीज टेक कंपनी रियलमी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G लॉन्च किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10001mAh की दमदार बैटरी, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है. हालांकि, यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी तक ही लिमिटेड नहीं है, बल्कि डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में भी काफी बैलेंस पैकेज ऑफर करता है. अगर आप भी इस मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदने से पहले जानिए इसका पूरा रिव्यू.

Realme P4 Power Review: कीमत

Realme P4 Power 5G तीन वेरिएंट्स 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB ऑप्शन में अवेलेबल है. मॉडल के बेस वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 25,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है. हालांकि, फ्लिपकार्ट हर वेरिएंट पर 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इस मॉडल को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Realme P4 Power Review: डिस्प्ले

Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसकी हाई पीक ब्राइटनेस की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है. 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा, फिर चाहे वेब सीरीज देखनी हो या गेम खेलना, डिस्प्ले प्रीमियम और इमर्सिव एक्सपीरियंस देता है.

Realme P4 Power Review: कैमरा

कैमरा सेटअप कि बात करें, तो मॉडल के डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है. इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए AI Landscape और Street Mode दिए गए हैं. साथ ही फोटो एडिटिंग के लिए AI Edit Genie 2.0, AI LightMe और AI StyleMe फीचर्स दिए गए हैं.

Realme P4 Power Review: परफॉर्मेंस

Realme P4 Power 5G में HyperVision+ AI चिप सपोर्ट के साथ MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. डेली यूज के मल्टीटास्किंग, ऐप स्विचिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान फोन स्मूद और स्टेबल परफॉर्मेंस देगा. यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर रन करता है. साथ ही कंपनी तीन साल तक OS अपडेट्स और चार सिक्योरिटी अपडेट्स देगी.

Realme P4 Power Review: बैटरी

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 10001mAh बैटरी है, जो मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन सेगमेंट में बेहद कम देखने को मिलती है. नॉर्मल काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और म्यूजिक के साथ यह फोन आराम से पांच दिन तक चल सकता है. साथ ही, फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी स्पीड में चार्ज हो जाएगी.

खरीदना सही है या नहीं?

Realme P4 Power 5G उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं लेकिन डिस्प्ले और परफॉर्मेंस से समझौता नहीं करना चाहते. 10001mAh बैटरी, 1.5K 144Hz AMOLED स्क्रीन और भरोसेमंद Dimensity प्रोसेसर के साथ यह 2026 के सबसे दमदार एंड्योरेंस फोकस्ड स्मार्टफोन्स में से एक बन सकता है. हालांकि, रियलमी जैसे ब्रांड में 25 हजार के बजट के हिसाब से कैमरा ठीक-ठाक कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G Review: 25 हजार की रेंज में दमदार रियर कैमरा, लेकिन बैटरी औसत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >