Realme Narzo 80 Lite 5G लॉन्च, 9999 रुपये में मिलेगी 6000mAh की बैटरी और धांसू फीचर्स, देखिए ऑफर्स

अगर आप सस्ते में बढ़िया फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए Realme Narzo 80 Lite 5G लॉन्च हो गया है. जिसकी कीमत 11 हजार रुपये से भी कम है. कम कीमत पर आपको 6000mAh बैटरी और MediaTek का प्रोसेसर मिलेगा.

चाइनीज टेक कंपनी Realme ने आज अपना नया मॉडल Realme Narzo 80 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. बजट में लॉन्च हुए दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी वाले Realme Narzo 80 Lite 5G पर कंपनी पहली सेल में कई ऑफर्स दे रही है. ऐसे में अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है तो फिर ये फोन आपके लिए है. कम कीमत में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek का प्रोसेसर मिलेगा. वहीं, स्लीक डिजाइन के साथ Realme Narzo 80 Lite 5G MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफाइड भी है. जिससे फोन के गिरने पर भी डिस्प्ले को नुकसान नहीं पहुंचेगा. तो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स.

15 हजार से कम में तगड़े फीचर्स के साथ इस हफ्ते लॉन्च हो रहे दो स्मार्टफोन

Realme Narzo 80 Lite 5G की कीमत

Realme ने अपने नए मॉडल Realme Narzo 80 Lite 5G को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) पर लॉन्च किया है. कंपनी ने Realme Narzo 80 Lite 5G को दो वेरिएंट 4GB+128GB और 6GB+128GBमें लॉन्च किया है. जिसकी कीमत 10,499 रुपये और 11,499 रुपये है. फोन मेमन दो कलर ऑप्शन क्रिस्टल पर्पल और ऑनिक्स ब्लैक कलर मिलेंगे. Realme Narzo 80 Lite 5G की पहली सेल 20 जून को होगी. वहीं, पहली सेल पर कंपनी Narzo 80 Lite के बेस वेरिएंट पर 500 रुपये और टॉप वेरिएंट पर 700 रुपये का डिस्काउंट देगी. जिससे ग्राहक इस नए मॉडल को 9,999 रुपये और 10,799 रुपये में खरीद पाएंगे.

Realme Narzo 80 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Realme Narzo 80 Lite 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 625nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है.

प्रोसेसर: Realme Narzo 80 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर बेस्ड realme UI 3.0 पर रन करेगा.

कैमरा: Realme Narzo 80 Lite 5G में 32MP का GC32E2 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा कई सारे AI इमेज और एडिटिंग फीचर्स भी हैं.

बैटरी: 15W वायर्ड और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ Realme Narzo 80 Lite 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

रैम और स्टोरेज: Realme Narzo 80 Lite 5G में दो वेरिएंट 4GB+128GB और 6GB+128GB मिलेंगे.

₹20,000 के अंदर मिल रहे हैं ये दमदार 5G स्मार्टफोन, जानिए कौन-सा है आपके लिए बेस्ट?

iPhone 17 की कीमत का हो गया खुलासा! जानिए कैमरा, डिजाइन और लॉन्च डेट से जुड़ी सारी डिटेल

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अमेजन पर दी गई जानकारी के अनुसार है. शॉपिंग साइट पर भविष्य में कीमत या डिस्काउंट में बदलाव हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >