Realme GT 7 Pro पर तगड़ी कीमत कटौती, Realme GT 8 Pro लाॅन्च से पहले हुआ भारी प्राइस ड्रॉप

Realme GT 7 Pro की कीमत में बड़ी कटौती, अब Rs 44,498 पर उपलब्ध. एक्सचेंज और बैक ऑफर से डिस्काउंट और बड़ा. GT 8 Pro लॉन्च से पहले कंपनी का बड़ा मूव

Realme GT 7 Pro price cut: रियलमी ने अपने फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा दांव खेल दिया है. रियलमी GT 8 प्रो के लाॅन्च से पहले कंपनी ने GT 7 प्रो पर जबरदस्त प्राइस स्लैश कर दिया है, जिससे यह फोन अब पहले की तुलना में काफी कम रेट में हाथ में आ सकता है.

कीमत में 15 हजार तक की गिरावट

रियलमी GT 7 प्रो का 12GB + 256GB वैरिएंट फ्लिपकार्ट पर लगभग ₹44,498 में मिल रहा है. इसका लॉन्च प्राइस ₹59,999 था. यानी सीधे तौर पर भारी ड्रॉप. साथ में बैंक डिस्काउंट भी अलग से लागू है.

एक्सचेंज ऑफर से और भी कम दाम

यूजर्स यदि अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो ₹33,300 तक की बचत सम्भव है. कुल हिसाब में डील यूजर्स के लिए बहुत ही ज्यादा एग्रेसिव हो चुकी है.

फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशन

रियलमी GT 7 प्रो में 6.78-इंच 1.5K LTPO ईको2 ओएलईडी प्लस 3D डिस्प्ले मिलता है, जिसमें पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक है और स्क्रीन रेशियो लगभग 94.2%है.

प्रॉसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट (3एनएम)

बैटरी: 5800mAh और कंपनी ने बॉक्स में 120W सुपरफास्ट चार्जर दिया है

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित रियलमी यूआई 6.0 पर चलता है.

फ्लैगशिप क्लास कैमरा

रियर में 50MP OIS मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (120x सुपर जूम समर्थन) दिया गया है. फ्रंट साइड में 16MP सेल्फी कैमरा मौजूद है.

iQOO Neo 11 लॉन्च, मिलेगी 7500mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Elite का दमदार प्रोसेसर

30 हजार है बजट तो पॉकेट में एकदम फिट बैठेंगे ये 3 स्मार्टफोन्स, एक में तो वेपर कूलिंग चेंबर भी है मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >